{"_id":"5762eaf54f1c1b387a11baee","slug":"50-people-learned-yoga","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 50 लोगों ने सीखे योग के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 50 लोगों ने सीखे योग के गुर
ब्यूूूराो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Thu, 16 Jun 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
योग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारी के लिए जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के परिसर में पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ मंत्रोचर के साथ हुआ। शिविर के पहले दिन सुबह पांच बजे 50 लोगों को प्रशिक्षित किया गया।
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी एवं योग प्रशिक्षक राज रतन सिंह ने लोगों को यौगिक जॉगिंग के 12 अभ्यास, आठ प्राणायाम के बीच-बीच में हाथ, पैर, कमर, कूल्हे आदि से संबंधित सूक्ष्म व्यायाम करवाया। साज सज्जा, माइक मंच आदि की व्यवस्था में हनुमंत कुुमार, सूर्य नारायण, सुबोधकांत, सचिन उपाध्याय ने सहयोग दिया।
सवा छह बजे से सवा सात बजे तक आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रोटोकाल के अनुुसार प्रार्थना, ग्रीवाचालन, स्कंध चालन, कटिचालन, घुटना चालन की क्रियाओं के अभ्यास के साथ ही ताड़ासन, वृक्षासन, शशांकासन, बक्रासन, पवन मुक्तासन आदि के विभिन्न बीस योगासन कराए गए।
विज्ञापन
इस दौरान भजन गायन भी हुए। प्रतिभागी के रूप में भैरवनाथ त्रिपाठी, शिव कुमार सिंह, विमला सिंह आदि ने उपस्थित रहकर लोगों का उत्साहवर्धन किया। जिला प्रभारी ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न स्थानों पर होने वाले कार्यक्रमों में लोगों को योग कराएंगे। उन्होंने लोगों ने योग दिवस में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।