{"_id":"69d02b6412195e1b390cedd8","slug":"50-acres-of-wheat-crop-destroyed-in-fire-in-menhdawal-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-148540-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल में आग से 50 एकड़ गेहूं की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल में आग से 50 एकड़ गेहूं की फसल राख
विज्ञापन
मेंहदावल में आग से जलती गेहूं की फसल।
मेंहदावल व सांथा क्षेत्र में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
मेंहदावल। सांथा व मेंहदावल विकास खंड के विभिन्न गांवों में शुक्रवार को आग लगने से 50 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जल गई। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड, पुलिसकर्मी पहुंचे। तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया।
शुक्रवार को दोपहर में सांथा विकास खंड के सुकरौली, खजूरी पोखर भीटवा में गेहूं की फसल में आग लग गई। तेज हवा के कारण गेहूं की फसल धू-धूकर जलने लगी। आग लगने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण आग पर काबू पाने के लिए पहुंच गए। फायर ब्रिगेड, स्थानीय ग्रामीणों की मदद से लगभग दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।
इस दौरान लगभग 35 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इसमें नुरुलहुदा, मोहम्मद इसहाक, मोहम्मद आरिफ, इरफान अहमद सहित अन्य किसानों की फसल राख हुई है। इसी प्रकार मेंहदावल के कौवाठोर में भी गेहूं की फसल में आग लग गई। सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण व फायर ब्रिगेड के वाहन मौके पर पहुंचे। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। यहां भी 15 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हुई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन के लोग व फायर ब्रिगेड के वाहन पहुंचे। आग पर काबू पा लिया गया है। राजस्व कर्मियों को भेजकर नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है। पीड़ित किसानों की हर संभव मदद की जाएगी।
-संजीव कुमार राय, एसडीएम, मेंहदावल।