फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   5 samples of pesticides sub standard, action will be taken

Sant Kabir Nagar News: कीटनाशकों के 5 नमूने अधोमानक, होगी कार्रवाई

Mon, 01 Apr 2024 03:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:15 PM IST
विज्ञापन
5 samples of pesticides sub standard, action will be taken
- जिले में 400 कीटनाशक दुकाने, वर्ष भर में लिए गये 65 नमूने
विज्ञापन

संवादन्यूज एजेंसी
संतकबीर नगर। कीटनाशकों के जांच के लिए भेजे गये नमूनाें में शनिवार को कृषि विभाग को मिली रिपोर्ट में एक नमूना अधोमानक पाया गया। इस वित्तीय वर्ष में जांच के लिए लैब को भेजे गये 65 नमूनों में 5 नमूना अधोमानक पाया गया। जबकि 60 नमूना मानक के अनुरूप मिता। विभाग ने अधोमानक पाए गये 4 नमूनाें के संबंधित दुकानदारों के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर कर दिया है। जबकि एक के खिलाफ सीजीएम कोर्ट में वाद दायर किया जाना बाकी है।
जनपद में लगभग 400 कीटनाशक की दुकान हैं। जहां कीटों से फसल को बचाने वाले कीटनाशक पदार्थ की बिक्री की जाती है। मानक के अनुरूप कीटनाशक बेचा जाए। इसके लिए प्रशासन कटिबद्ध है। कीटनाशकों में मिलावट रोकने के लिए समय-समय पर कृषि रक्षा अधिकारी की टीम दुकानदारों के यहां से कीटनाशक का नमूना लेकर लैब में भेजती है। शासन स्तर से इसके लिए विभाग को लक्ष्य भी दिया जाता है। इस वर्ष कीटनाशकों के 65 नमूने जांच के लिए लैब को भेजे गए। जिसमें 5 नमूने अधोमानक पाए गये।
विज्ञापन


195 कीटनाशक की दुकानों पर हुई छापेमारी
जिले में लगभग 400 कीटनाशक की दुकानें है। मिली जानकारी के अनुसार कृषि रक्षा विभाग की ओर से पूरे वर्ष में 165 दुकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की गई। जिसमें दुकानदार के रजिस्टर व स्टाक का मिलान किया गया। गड़बड़ी मिलने पर दुकानदारों को नोटिस दिया गया। साथ ही कुछ दुकानों पर मिली गड़बड़ी पर हिदायत देकर सुधार के लिए छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधोमानक पाए गये कीटनाशक के नमूनों से संबंधिक दुकानदार के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किया जाता है। संबंधित दुकानदार की अपील पर न्यायालय दुबारा जांच के लिए आदेश दे सकता है। उसके बाद नमूना के अधोमानक की पुष्टी होने पर न्यायालय दोषी के खिलाफ जुर्माना लगाता है।
-शशांक, जिला कृषि रक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed