फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   5 new corona patient

पांच कोरोना पॉजिटिव मिले

Fri, 26 Jun 2020 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
5 new corona patient
जनपद में पांच और कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

अब तक 209 लोग मिल चुके हैं पॉजिटिव
सात संक्रमित की हो चुकी है मौत
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में जिले में पांच और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव मिले लोगों को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में क्वारंटीन कराया गया। अब तक 209 लोग पॉजिटिव मिल चुुके हैं जबकि सात संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
अपर सीएमओ के मुताबिक शुक्रवार को आई रिपोर्ट में पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं जिसमें धनघटा क्षेत्र के मल्हेपुर की रहने वाली 32 वर्षीय महिला और उनका 11 वर्षीय बेटा पॉजिटिव मिला है। महिला के पति कानपुर से लौटे थे। पति 22 जून को पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद मां-बेटे का नमूना लेकर जांच को भेजा गया था। रिपोर्ट आई तो दोनों पॉजिटिव पाए गए। महुली क्षेत्र के पिडारी गांव की रहने वाली 48 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है। महिला अपने पति के साथ दिल्ली में रहती थीं। दंपती 18 जून को लौटे थे। बेटे की तबीयत खराब हुई तो महिला उसे लेकर जिला अस्पताल गईं। मां-बेटे का नमूना लेकर जांच को भेजा गया। रिपोर्ट आई तो मां पॉजिटिव मिलीं। जबकि बेटे की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब पति का भी नमूना लेकर जांच को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर के स्टेशनपुरवा मोहल्ले का रहने वाला 35 वर्षीय शख्स पॉजिटिव मिले हैं। वे 15 जून को दिल्ली से लौटे थे। उन्होंने जिला अस्पताल में अपनी जांच कराई। रिपोर्ट में वे पॉजिटिव मिले। दुधारा क्षेत्र के आलमपुर गांव के रहने वाला 17 वर्षीय किशोर पॉजिटिव मिला है। रैंडम जांच में किशोर का नमूना जांच को भेजा गया था। रिपोर्ट आई तो किशोर पॉजिटिव मिला है। पॉजिटिव पाए गए लोगों को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में क्वारंटीन कराया गया। अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि 257 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वैसे अब तक 209 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। सात संक्रमित की मौत हो चुकी है। 50 लोग एक्टिव हैं। जबकि 152 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। पांच जगह हॉटस्पॉट बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed