{"_id":"62224822cf4b9a1a5b3d9f76","slug":"5-injured-in-road-accident-khalilabad-news-gkp428894973","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल
हरिहरपुर। नाथनगर-खलीलाबाद मार्ग पर एक घंटे के अंतराल पर दो जगह हुईं सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने एंबुलेंस के जरिए घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजवाया।
भगता गांव के पास नाथनगर की ओर से खलीलाबाद को जा रहा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। मौके पर मौजूद दुकानदारों और अन्य लोगों ने घायलों को टेंपो से बाहर निकाला। तामेश्वरनाथ मेले में जा रहे टेंपो सवार मठिया गांव निवासी रीना और बभनौली गांव निवासी नौ वर्षीय आसबीन पुत्र सुनैना घायल हो गए। अनियंत्रित टेंपो की चपेट आए दो पहिया वाहन चालक खलीलाबाद निवासी ताहिर भी घायल हो गए। मौके पर पहुंचे डायल 112 के गोरख पांडेय और राज किशोर ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। इसी क्रम में विश्वनाथपुर चौराहे के पास बाइक की भिड़ंत में मूड़डीहा गांव निवासी रिंकी पत्नी सर्वेश और सर्वेश पुत्र लालमोहन गिरकर घायल हो गए। सूचना पर डायल 112 की टीम ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।