{"_id":"68b33d228fc841758f0e0814","slug":"496-bags-of-urea-in-online-records-missing-on-the-spot-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-137704-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ऑनलाइन रिकाॅर्ड में 496 बोरी यूरिया, मौके पर नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ऑनलाइन रिकाॅर्ड में 496 बोरी यूरिया, मौके पर नदारद
Sat, 30 Aug 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 30 Aug 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल में बनी पानी की टंकी-संवाद
संतकबीरनगर। बघौली और मेंहदावल क्षेत्र स्थित उर्वरक की दुकानों पर शनिवार काे कृषि विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दाैरान एक दुकान पर पाॅश मशीन में 496 बोरी का स्टॉक यूरिया का मिला, लेकिन माैके पर नदारद मिला।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि शिकायत मिल रही थी कि कुछ दुकानदार फर्जी तरीके से पाॅश मशीन में खारिज करके जनपद से बाहर ऊंचे दामों पर उर्वरक बेच रहे हैं। शनिवार को कई दुकानों पर छापामारी की गई। इस दाैरान बघौली में एक दुकानदार मुक्तिनाथ एंड संस की ओर से पॉश मशीन में 496 बोरी का स्टॉक यूरिया का मिला। मौके पर एक भी बोरी यूरिया का भंडारण नहीं मिला।
इसके अलावा प्रतिबंधित जाइम की भी 45 बाल्टी भंडारित मिला। इसके खिलाफ एफसीओ 1985 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि एग्री जंक्शन बाराखाल, ओम खाद भंडार मिश्रौलिया मिश्र, डीसीएफ संडे खुर्द को स्टाक बोर्ड, स्टाक रजिस्टर अपडेट नहीं करने पर चेतावनी जारी किया गया। वहीं एक दुकानदार जायसवाल खाद भंडार कौवाठोर का लाइसेंस लापरवाही पर निलंबित किया गया।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त बी पैक्स भगवानपुर बघौली, बी पैक्स गगनईराव में निरीक्षण के दौरान उपस्थित किसानों से भी फीडबैक लिया गया। किसान वितरण व्यवस्था से संतुष्ट थे। बी पैक्स शिवापार बकहा बंद होने के कारण निरीक्षण नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि जनपद में खाद की उपलब्धता एवं वितरण की स्थिति सामान्य थी।
इस समय यूरिया का स्टॉक करीब पांच हजार एमटी एवं फॉस्फेटिक उर्वरक का भी करीब सात हजार एमटी का स्टॉक भंडारित है। किसानों को उर्वरकों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।