{"_id":"63e6960ac2026ceb19010030","slug":"4920-crore-investment-contract-khalilabad-news-c-7-1-49704-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत कबीर नगर: 4,920 करोड़ के निवेश का अनुबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत कबीर नगर: 4,920 करोड़ के निवेश का अनुबंध
Sat, 11 Feb 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 11 Feb 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में आयोजित इन्वेसटर समिट कार्यक्रम में उद्यमी इसरार अहमद को सम्मानित करते सदर विधायक
निवेश कुंभ कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों ने उद्यमियों को सुविधाएं मुहैया कराने का दिलाया भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लखनऊ में तीन दिवसीय हो रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के मद्देनजर शुक्रवार को जनपद स्तरीय निवेश कुंभ कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट में किया गया। लखनऊ के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत लगाई गई प्रदर्शनी का तीनों विधायकों ने अवलोकन किया। जनपद में 4,920 करोड़ रुपये का निवेश होना है। इसमें 18,134 बेरोजगारों को रोजगार देने का दावा किया गया है।
विधायक सदर अंकुर राज तिवारी ने कहा कि जनपद के रहने वाले बड़े निवेशक लाक बाहर अपने व्यवसाय को संचालित कर रहे हैं, उनसे भी संपर्क कर जनपद में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। इससे जनपद के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार हासिल हो सके। उन्होंने कहा कि उनके निवेश से जनपद का विकास होगा, साथ ही सभी संबंधित विभागों की नीतियों के अंतर्गत नियमानुसार समस्त सुविधाए उपलब्ध कराई जाएगी।
मेंहदावल के अनिल त्रिपाठी ने निवेशकों को अवगत कराया कि प्रदेश में निवेश का एक अच्छा माहौल बना है। इसी क्रम में जनपद में भी निवेश की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने निवेशकों को जनपद में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया। विधायक धनघटा गणेश चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश का बेहतर माहौल है। जनपद में भी अधिक से अधिक उद्योग स्थापित हो, इसके लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
उद्यमी जनपद में निवेश करें, जिसमें जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा पूरा सहयोग किया जाएगा। जिलाध्यक्ष भाजपा जगदंंबा प्रसाद श्रीवास्तव ने प्रदेश सरकार के उद्योग नीति की सराहना की और कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए बहु आयामी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन रहा है। इसी का परिणाम है कि प्रदेश में ग्लोबल इंवेस्टर समिट का आयोजन हो रहा है।
डीएम प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि संतकबीरनगर में निवेश के लिए उद्यमियों रुचि दिखाई है। इसका नतीजा है कि 62 उद्यमियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से 59 उद्यमियों का अनुबंध प्राप्त हो गया है। 4,920 करोड़ रुपये का निवेश जिले में होना प्रस्तावित है। इसमें 18,134 बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। उद्यमी अनुपम शुक्ला ने फर्टिलाइजर फैक्ट्री लगाने का 2,050 करोड़ रुपये का अनुबंध किया। इसमें 9,080 बेरोजगारों का रोजगार मिलेगा।
इसी तरह कैपरी जलोटा ने सुपर स्पेशलिटी हॉस्पीटल लगाने का 1,500 करोड का अनुबंध किया है। इसमें 500 लोगों को रोजगार मिलेगा। डीएम ने आश्वस्त किया गया कि जनपद में निवेश का वातावरण सृजित है। निवेश को अनुमन्य सुविधाएं दिलाई जाएगी। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने कहा कि उद्यमियों को सुरक्षा की दिक्कत नहीं होगी। इस दौरान एडीएम मनोज कुमार सिंह, सीडीओ संत कुमार, सीएमओ डॉक्टर अनिरुद्घ सिंह, उपायुक्त उद्योग राज कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।
...
औद्योगिक क्षेत्र की बदहाली का उठा मुद्दा
उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में समस्याएं अपार है। डीएम प्रेम रंजन सिंह की पहल पर सड़क,नाली, पार्क, बिजली, जल निकासी आदि कार्य कराए जाने के लिए 30 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजवाया गया है। जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि अपने जिले के औद्योगिक विकास के लिए प्रस्ताव स्वीकृत करा कर जल्द से जल्द कार्य शुरू कराएं। यहां निवेश का माहौल बन चुका है, उद्यमी तैयार है, लेकिन जरूरी संसाधन की कमी है। यहां उद्योग लगाने के लिए उद्यमियों को जमीन की भी व्यवस्था कराएं।