फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   427 participate in navodya entrance exam

427 विद्यार्थियों ने दी जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

Wed, 24 Feb 2021 09:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
427 participate in navodya entrance exam
427 विद्यार्थियों ने दी जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिहरपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय जगदीशपुर गौरा में बुधवार को आयोजित कक्षा नौ की प्रवेश परीक्षा में 427 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 163 अनुपस्थित रहे। 590 परीक्षार्थियों ने प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।

नवोदय विद्यालय में कक्षा नौ के लिए आयोजित हुई प्रवेश परीक्षा में रिक्त चार सीटों के लिए कुल 427 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे से ही विद्यालय गेट के सामने अभिभावकों और परीक्षार्थियों की भीड़ जमा हो गई। दस बजे छात्रों को एक-एक कर विद्यालय में प्रवेश दिया गया। गेट पर मौजूद शिक्षक छात्रों के प्रवेश पत्रों की जांच कर परीक्षा कक्ष में जाने की इजाजत दी। परीक्षा कक्ष में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए छात्रों को मास्क लगाकर परीक्षा कक्ष में दूरी बनाकर बैठने की व्यवस्था रही। प्राचार्य एमके सिंह ने बताया कि 11.15 बजे से 12.45 बजे तक परीक्षा आयोजित हुई जिसमें 427 परिक्षार्थी उपस्थित रहे। जल्द ही परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed