{"_id":"59eb88af4f1c1b74698b6cd5","slug":"41508608175-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव प्रभारी ने प्रत्याशियों का टटोला मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव प्रभारी ने प्रत्याशियों का टटोला मन
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकाय चुनाव प्रभारी ने प्रत्याशियों का टटोला मन
संतकबीरनगर।
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व निकाय चुनाव प्रभारी बीएन चौहान ने अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के साथ अलग-अलग बातचीत की। इस दौरान संभावित प्रत्याशियों ने चुनाव प्रभारी के समक्ष समर्थकों के साथ नारेबाजी करते हुए अपनी अपनी ताकत दिखाई। सुबह 10 बजे से ही सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान खलीलाबाद से नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए संभावित प्रत्याशियों के समर्थकों ने अपने अपने नेता के पक्ष में नारेबाजी शुरू कर दी। समर्थक की भीड़ काफी ज्यादा थी। निकाय चुनाव प्रभारी कार्यालय के एक कमरे में अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी किए प्रत्याशियों से एक-एक कर बातचीत की। बाद में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पार्टी निष्ठावान कार्यकर्ताओं को ही टिकट देगी। टिकट के लिए दावेदारी करने वालो लोगों से बातचीत की गई है। उनका पूरा ब्यौरा पार्टी हाईकमान के समक्ष रखा जाएगा। बताया कि जल्द ही प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी। जिलाध्यक्ष गौहर अली खां और महासचिव राजमन यादव ने बताया कि खलीलाबाद नगर पालिका से अध्यक्ष पद के लिए 10 लोगों ने दावेदारी की है। इसके अलावा मगहर नगर पंचायत से दो, हरिहरपुर नगर पंचायत से एक, मेंहदावल से चार लोगों ने दावेदारी की है। इस दौरान पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, पूर्व विधायक अलगू चौहान, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, सपा नेता जयराम पांडेय, सचिव रमेश यादव, सुबोध यादव, फिरोज अशरफ, वेद प्रकाश यादव, शकुंतला यादव, जिला पंचायत सदस्य अशोक चौधरी, राजेश पांडेय समेत काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।