{"_id":"66217eb04c9a803a9c035124","slug":"40-english-medium-seats-in-ggic-crowd-of-students-enrolling-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-113021-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जीजीआईसी में अंग्रेजी माध्यम की 40 सीटें, नामांकन के विद्यार्थियों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जीजीआईसी में अंग्रेजी माध्यम की 40 सीटें, नामांकन के विद्यार्थियों की भीड़
Fri, 19 Apr 2024 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 19 Apr 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
- प्रतिदिन नामांकन के लिए पहुंच रही है 50 से 60 छात्राएं
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जीजीआईसी खलीलाबाद में अगर छात्राओं को प्रवेश लेना है तो अभी आवेदन कर दें, नहीं तो सीटें फुल होने के बाद प्रवेश मिलना मुश्किल हो जाएगा। जीजीआईसी में अंग्रेजी माध्यम से लेकर हिंदी माध्यम की पढ़ाई तेजी हो रही है। अंग्रेजी माध्यम से सिर्फ 40 सीटें ही है ऐसे में छात्राओं की भीड़ है।
शहर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद में इस समय प्रवेश प्रकिया शुरू हो चुकी है। पिछले सत्र में कुल 1525 छात्राएं नामांकित थी। विद्यालय सुबह 730 बजे खुल रहा है। विद्यालय में कक्षा छह और नौ प्रवेश शुरू हो चुका है। कक्षा नौ में अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई के लिए कुल 40 सीटें हैं। क्योंकि विद्यालय में कमरों की संख्या कम है इस वजह से सीटे कम रखी गई है। इन सीटों पर प्रवेश होना है। जिसके लिए प्रवेश परीक्षा कराई जाती है। जिन छात्राओं का नंबर बेहतर होता है उनका साक्षात्कार के बाद प्रवेश लिया जाता है। इस समय कस्तूरबां विद्यालय की छात्राओं का कक्षा नौ में प्रवेश शुरू हुआ है। यहां हिंदी माध्यम में भी पढ़ाई के लिए छात्राएं पहुंच रही है। प्रतिदिन 50 से 60 छात्राएं प्रवेश के लिए आ रही है। इसमे अंग्रेजी, गणित, संस्कृत, कला, विज्ञान समेत अन्य विषयों की पढ़ाई होती है।
छात्राओं का प्रवेश शुरू हुई है। कक्षा नौ में अंग्रेजी माध्यम के लिए प्रवेश शुरू है। सीटें सीमित हैं, जिसकी वजह से प्रवेश प्रकिया साक्षात्कार और परीक्षा के आधार पर की जा रही है। छात्राओ को बेहतर शिक्षा देने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
- सबीहा मुमताज, प्रधानाचार्य, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, खलीलाबाद