{"_id":"627015da247399013c06a545","slug":"4-injured-in-car-accident-khalilabad-news-gkp4354926110","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से चार लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की टक्कर से चार लोग घायल
बीएमसीटी मार्ग स्थित सेहुड़ा चौराहे पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। बीएमसीटी मार्ग स्थित दुधारा क्षेत्र के सेहुड़ा चौराहे पर सोमवार को तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से चार लोग घायल हो गए। गांववालों ने वाहन समेत ड्राइवर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायलों को सीएचसी सेमरियावां भेजवाया गया।
बस्ती जनपद की ओर से आर रही तेज रफ्तार कार ने सेहुड़ा चौराहे पर सड़क के किनारे खड़े एक ठेले को चपेट में ले लिया। कोइलसा गांव निवासी ठेला चालक आस मोहम्मद (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पास में खड़े मोटर साइकिल चालक बाघनगर निवासी सगीर अहमद (19) व कामरान (18) को भी चोटें आईं। थोड़ी दूर आगे जाकर कार ने कोइलसा गांव के नागेंद्र (25) को अपने चपेट में ले लिया। नागेंद्र को भी चोटें आईं। सड़क पर भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे पुलिस चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव कार को कब्जे में लेते हुए चालक को पुलिस चौकी लाए। चौकी प्रभारी ने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।