{"_id":"693dcddeac499d2bd10235df","slug":"35973-cases-were-settled-in-the-national-lok-adalat-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-142739-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 35973 मामलों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 35973 मामलों का निस्तारण
Sun, 14 Dec 2025 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने अपने मुकदमे को देखते लोग-संवाद
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश व जिला जज मोहन लाल विश्वकर्मा एवं नोडल आफिसर कृष्ण कुमार पंचम के नेतृत्व में शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। जिला जज मोहन लाल विश्वकर्मा ने उद्घाटन किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में 35,973 मामलों का निस्तारण किया गया। बैंक एवं फाइनेंस कंपनियों के 890 मामलों में कुल 3,75,37,260 रुपये ऋण की वसूली की गई।
प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नासिर अहमद के कोर्ट में कुल 14 पारिवारिक मामलों का निस्तारण किया गया। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अजय कुमार त्रिपाठी द्वितीय के कोर्ट में 47 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 1,74,97,000 रुपये का प्रतिकर दिलाया गया। अपर जिला जज-प्रथम भूपेंद्र राय के कोर्ट में 189 मामलों का निस्तारण किया गया। स्पेशल जज एससीएसटी गजेंद्रन्द्र की अदालत में एक मामला निस्तारित किया गया।
स्पेशल जज पॉक्सो एवं नोडल अधिकारी लोक अदालत कृष्ण कुमार-पंचम के कोर्ट में तीन मामलों का निस्तारण किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतना त्यागी की कोर्ट में कुल 1182 मामलों का निस्तारण करते हुए 172020 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। सिविल जज सीडि संजय राज पांडेय के कोर्ट में 320 मामलों का निस्तारण कर 17,67,437 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया। सिविल जज सीडि एफटीसी सुनील कुमार सिंह के कोर्ट में कुल 66 मामलों का निस्तारण करते हुए 670 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। जूडि मिमोह यादव के न्यायालय में 711 मामलों का निस्तारण हुआ और 20,000 रुपये अर्थदंड वसूला गया। स्थायी लोक अदालत में 5 मामले का निस्तारण कराया गया। इस अवसर पर एडीजे देवेंद्र नाथ गोस्वामी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राकेश बिहारी शुक्ल, नाजिर बृजेश सिंह, एलएडीसीएस चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव, लोक अदालत लिपिक रामभवन चौधरी, विनय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
0
मान गए दंपती, वापस ली तलाक की अर्जी
दीवानी न्यायालय परिसर में लगी राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायायल नासिर अहमद की कोर्ट में मेंहदावल क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तलाक का केस दायर किया था। लेकिन, लोक अदालत में परिवार न्यायाधीश के समझाने बुझाने के दंपती मान गए और तलाक की अर्जी वापस लेकर बेटे समेत लौट गए।