फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   3.25 lakh copies will be checked in 13 days

Sant Kabir Nagar News: 13 दिन में जांची जाएंगी सवा तीन लाख कापियां

Wed, 13 Mar 2024 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 13 Mar 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
3.25 lakh copies will be checked in 13 days
- जीजीआईसी, एचआर इंटर कॉलेज को बनाया गया मूल्याकंन केंद्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा खत्म होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्याकंन का कार्य 16 से शुरू होकर 31 मार्च तक चलेगा। इन 13 दिनों में 302502 कॉपिया जांची जाएंगीं। जिले में मूल्याकंन के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। इसके लिए डिप्टी हेड व परीक्षक की नियुक्ति कर दी गई है।
नया शैक्षिक सत्र अप्रैल माह से शुरू होता है। माध्यमिक शिक्षा परिषद का प्रयास है कि इसके पहले बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्याकंन पूरा करा लिया जाएगा। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में 100947 उत्तर पुस्तिकाओं का आवंटन किया गया है। यहां पर 42 प्रधान परीक्षक व 410 परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। बोर्ड ने इन परीक्षकों को नियुक्ति पत्र भेजा है। उप नियंत्रक सबीहा मुमताज ने बताया कि मूल्याकंन को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

इधर एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद में हाईस्कूल की करीब 2,01,555 उत्तर पुस्तिकाओं का आवंटन हुआ है। यहां करीब 99 प्रधान परीक्षक और 969 परीक्षक की टोलियां काॅपियों का मूल्याकंन करेंगी। उप नियंत्रक एके ओझा ने बताया कि 24, 25 और 26 को होली की छुट्टी रहेगी। बाकी 13 दिन तक मूल्याकंन होगा। दोनों केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। साथ ही पर्यवेक्षक भी तैनात किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्याकंन के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। इन दोनों केंद्रों पर सवा तीन लाख कापियां जांची जाएंगी। जिसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है। मूल्यकांन केंद्रों पर प्रधान परीक्षक और परीक्षक की तैनाती कर दी गई है।
- संदीप चौधरी, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed