{"_id":"629506f32bb9124d9f2785b8","slug":"309-bottle-wine-found-khalilabad-news-gkp438699351","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ों के गट्ठर में छिपाकर रखी अंग्रेजी शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़ों के गट्ठर में छिपाकर रखी अंग्रेजी शराब बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपड़ों के गट्ठर में छिपाकर रखी अंग्रेजी शराब बरामद
- बरदहिया बाजार से खरीदे कपड़ों के बीच छुपाकर बिहार ले जाते थे शराब
- पकड़े गए तस्कर ने पूछताछ में पुलिस को दिया अहम सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने बरदहिया बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के निकट एक ट्रांसपोर्ट कंपनी पास से रविवार की देर शाम कपड़ों के गट्ठर के बीच छिपाकर रखी गई 309 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया। जबकि दो तस्कर भागने में सफल हो गए।
सीओ अंशुमान मिश्र ने बताया कि सूचना के आधार पर चौकी इंचार्ज वीरेंद्र मिश्रा ने न्यू इंडिया ट्रांसपोर्ट कंपनी दुर्गा मंदिर बरदहिया बाजार के पास से प्लास्टिक के दो बंडलों में कपड़ों के बीच छिपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब बरामद किया। विभिन्न ब्रांड की कुल 309 बोतल शराब रखी गई थी। जिसकी कीमत करीब 80,000 रुपये है। पकड़े गए तस्कर की पहचान अभिषेक कुमार कुर्मी निवासी वार्ड नंबर 24 कल्याणी बड़ा लेन दीवान रोड थाना टाउन जिला मुजफ्फरपुर के रुप में हुई है। 22 मई को मुजफ्फरपुर के ही रहने वाले उसके दो सहयोगी राजाकुमार और मुहम्मद असगर उसके साथ खलीलाबाद बरदहिया बाजार आए जहां कपड़ों पहले खरीदारी की। उसके बाद दोनों साथी विभिन्न ब्रांड की 309 बोतल अंग्रेजी शराब खरीद कर लाए। तस्कर ने बताया कि यहां जो अंग्रेजी शराब की बोतल खरीदे हैं, उसे मुजफ्फरपुर में दोगुने दाम पर बेचते हैं। पकड़े गए तस्कर को जेल भेज दिया गया।