{"_id":"62b349dfeb70e63485208340","slug":"3-seed-shops-licence-suspended-khalilabad-news-gkp441253920","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीज की तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीज की तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीज की तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित
दो दुकानदारों को जारी किया गया चेतावनी पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। किसानों को गुणवत्ता युक्त बीज निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराने के मद्देनजर शासन के निर्देश पर डीएम दिव्या मित्तल की ओर से गठित संयुक्त टीम ने बुधवार को जनपद में बीज बिक्री केंद्रों पर छापा मारा। तीन दुकानों पर अनियमितता मिलने पर लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
तहसील मेंहदावल में जिला कृषि अधिकारी एवं तहसीलदार मेंहदावल की संयुक्त टीम ने बीज बिक्री केंद्रों पर छापे की कार्रवाई करते हुए किसान बीज भंडार एवं पेस्टिसाइड भंडार मेंहदावल, जय अंबे बीज भंडार मेंहदावल, मौर्य बीज भंडार लोहरौली बाजार की जांच की। यहां बीज विक्रय पंजिका, स्टॉक पंजिका, किसानों को दी जाने वाली रसीद, स्टॉक-रेट बोर्ड नहीं मिला। साथ ही इसका कारण एवं उपलब्ध स्टॉक का स्पष्ट विवरण नहीं दिए जाने पर बीज विक्रय प्राधिकार पत्र निलंबित करते हुए बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई। इसी प्रकार मौर्या ट्रेडर्स लोहरौली बाजार, न्यू किसान बीज भंडार मेंहदावल, न्यू भारत बीज भंडार मेंहदावल के अभिलेख अपूर्ण होने के कारण चेतावनी पत्र निर्गत किया गया तथा सचेत किया गया कि भविष्य में समस्त अभिलेख पूर्ण रखें एवं किसानों को बीज क्रय की रसीद अवश्य उपलब्ध कराएं। इसी प्रकार तहसील खलीलाबाद में उप कृषि निदेशक की ओर से छापा की कार्रवाई करते हुए बीज के कुल नौ नमूने संग्रहित किए गए। उन्होंने कहा कि भविष्य में बीज बिक्री केंद्रों पर छापे की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। छापे के दौरान जिले में बीज के कुल 27 नमूने लिए गए, जिसको प्रयोगशाला भेजकर परीक्षण कराया जाएगा। परीक्षण परिणाम के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।