फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   29.77 lakh saplings will be planted in the district

Sant Kabir Nagar News: जिले में रोपित किए जाएंगे 29.77 लाख पौधे

Fri, 24 Apr 2026 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
29.77 lakh saplings will be planted in the district
संतकबीरनगर। सीडीओ जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को जिला पौधरोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें अवगत कराया गया कि पौधरोपण जन अभियान के तहत 29.77 लाख पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसमें वन विभाग द्वारा 14 लाख और अन्य विभाग द्वारा 15.77 लाख पौध शामिल हैं।
विज्ञापन


प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव ने बताया कि विगत वर्ष विभिन्न विभागों द्वारा कराए गए पौधरोपण अभियान में रोपित किए गए पौधों के सापेक्ष उनके द्वारा कराए गए पौधरोपण के स्थलीय सत्यापन के लिए अंतर्विभागीय टीम का गठन किया गया है, जिसमें सभी कार्यदायी विभाग को सीडीओ ने निर्देशित किया कि सत्यापन रिपोर्ट तत्काल प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

जिला पर्यावरण समिति की समीक्षा के दौरान सीडीओ ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम के अनुपालन के अंतर्गत एमआरएफ सेंटर निर्माण के लिए भूमि प्रबंधन एवं स्थानीय निकाय के विभिन्न क्षेत्रों से जनित नगरीय ठोस अपशिष्ट के एकत्रण तथा अंतिम निस्तारण तक परिवहन किए जाने के लिए सेकेंडरी स्टोरेज फैसेलिटीज एवं लिगेसी वेस्ट की स्थिति पर संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में वाहनों से जनित उत्सर्जन के नियंत्रण के लिए किए गए उपायों की समीक्षा की गई। साथ ही जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन की भी समीक्षा की गई। जिला गंगा समिति की समीक्षा के दौरान शहरी क्षेत्रों से आने वाले नालों के चिह्नीकरण की स्थिति तथा सीवेज ट्रीटमेंट संयंत्रों की स्थापना किए जाने की स्थिति पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली।

इस दौरान सीएमओ डॉ. रामानुज कनौजिया, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रियम राजशेखर पांडेय, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed