फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   28 officers and employees found absent

सीडीओ के निरीक्षण में 28 अधिकारी- कर्मचारी मिले अनुपस्थित

Wed, 25 Nov 2020 10:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
28 officers and employees found absent
विकास भवन में निरीक्षण करते सीडीओ । - फोटो : KHALILABAD
सीडीओ के निरीक्षण में 28 अधिकारी व कर्मचारी मिले अनुपस्थित
विज्ञापन

संतकबीरनगर। सीडीओ अतुल मिश्र ने बुधवार को विकास भवन में संचालित विभिन्न विभागों की जांच की। जांच में सीओ सहकारिता, एडीपीआरओ, ग्रामीण अभियंत्रण के अधिशाषी अभियंता, जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी समेत 28 अधिकारी और कर्मचारी कर्मी अनुपस्थित पाए गए।

सीडीओ अतुल मिश्र ने सबसे पहले सहकारिता विभाग के कार्यालय का निरीक्षण किया। सीओ अमित कुमार मिश्र, अकाउंटेंट अजीत कुमार चौधरी, कनिष्ठ सहायक राज कुमार राय अनुपस्थित पाए गए। लघु सिंचाई विभाग के कार्यालय के निरीक्षण में चतुर्थ श्रेणी कर्मी राममूर्ति चौधरी, कृष्णा नंद पांडेय और राष्ट्रीय बचत कार्यालय में कनिष्ठ सहायक मनमोहन यादव अनुपस्थित पाए गए। पंचायती राज विभाग में एडीपीआरओ अरुण कुमार, लेखाकार आकाश सिन्हा, चतुर्थ श्रेणी कर्मी कुलदीप, बेलपाती, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में अधिशाषी अभियंता एसके सिंह, कनिष्ठ सहायक धर्मदेव मिश्र, पंचायत एवं नगरीय निकाय में वरिष्ठ सहायक सनोज कुमार, कनिष्ठ सहायक रामचंद्र मौर्य, चतुर्थ श्रेणी कर्मी अन्नपूर्णा अनुपस्थित पाई गईं। समाज कल्याण विभाग में प्रधान सहायक महेंद्र सिंह, छात्रावास अधीक्षक बैजनाथ कुमार, चतुर्थ श्रेणी कर्मी अष्टभुजा पाठक, अपर जिला विकास अधिकारी समाज कल्याण कार्यालय में प्रबंधक विजय कुमार जायसवाल, सहायक लेखाकार संविदा हर्षवर्द्घन पांडेय, कौशल विकास मिशन में लेखाकार धीरेंद्र विक्रम सिंह, मनरेगा सेल में जिला कोआर्डिनेटर सोशल ऑडिट सरिता पांडेय, ग्राम विकास विभाग में लेखाकार अखिलेश कुमार शर्मा, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण में अवर अभियंता सुशील कुमार मिश्र, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तन्मय पांडेय, वरिष्ठ वक्फ सहायक नवी हुसेन, जिला अर्थ संख्या विभाग में सहायक सांख्यिकी अधिकारी सविता , जिला युवा कल्याण अधिकारी विनय कुमार चतुर्वेदी अनुपस्थित पाए गए। सीडीओ ने बताया कि सभी अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं होने पर एक दिन के वेतन की कटौती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed