फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   253 couples tied the knot and took a pledge for gender equality.

Sant Kabir Nagar News: एक-दूजे के हुए 253 जोड़े, लैंगिक समानता की ली शपथ

Sun, 14 Dec 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 14 Dec 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
253 couples tied the knot and took a pledge for gender equality.
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में शामिल जोड़े-संवाद - फोटो : 1
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को सियरा सांथा स्थित मैरिज हाल में 253 जोड़ों का विवाह धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न हुआ। इसमें 248 हिंदू और पांच मुस्लिम दाम्पत्य सूत्र में बंधे। नवयुगलों को लैंगिक समानता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

विधायक सदर अंकुरराज तिवारी, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में 248 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए। इसके साथ ही पांच मुस्लिम जोड़ों काे निकाह पढ़ाया गया। विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना हर वर्ग के गरीब परिवारों के लिए वरदान है। यहां बिना किसी जाति धर्म के भेदभाव किए हर गरीब के बेटियों की शादी सम्पन्न कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंदों का जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे गरीब परिवारों के लड़के-लड़कियों की शादी करानी है जो उसका खर्च स्वयं नहीं उठा सकते।
विज्ञापन


सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने बताया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 253 जोड़ो का विवाह संपन्न कराया गया। इसमें 248 जोड़ों का हिंदू धर्म परंपरा एवं धार्मिक रीति रिवाज के साथ गायत्री परिवार आचार्य के द्वारा सम्पन्न कराया गया तथा पांच जोड़े का मुस्लिम धर्म की परंपरा के अनुसार निकाह कराया गया। उपहार स्वरूप लड़की के बैंक खाते में निर्धारित धनराशि सहित पायल, बिछिया, बर्तन सेट, वर-वधू को कपड़ा, अटैची, गैस चूल्हा आदि दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, विजयंत कुमार सिंह, प्रवीण कुमार शुक्ल, समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, गरिमा पांडेय, छवि शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed