फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   23 quintals of wheat procured

Sant Kabir Nagar News: तीसरे दिन सिर्फ 23 क्विंटल हुई गेहूं की खरीद

Tue, 04 Apr 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 04 Apr 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
23 quintals of wheat procured
खेतों में खड़ी है अधिकतर किसानों की फसल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जनपद में गेहूं खरीद एक अप्रैल से शुरू हो गई है, लेकिन किसान अपना गेहूं बेचने केंद्रों पर नहीं पहुंच रहे हैं। सोमवार को तीसरे दिन शाम तक सिर्फ 23 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई थी।
जिले में गेहूं खरीद के लिए 61 क्रय केंद्र बनाए गए हैं।
इसके लिए मार्केटिंग, पीसीएफ, भारतीय खाद्य निगम और यूपीएसएस को खरीद एजेंसी नामित किया गया है। पिछले साल के मुकाबले इस साल गेहूं के समर्थन मूल्य में 110 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि भी की गई है। क्योंकि पिछले विपणन वर्ष में गेहूं का समर्थन मूल्य 2,015 रुपये प्रति क्विंटल था, जिसे बढ़ाकर मौजूदा विपणन वर्ष 2023-24 में 2,125 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसके बावजूद गेहूं खरीद की गति बेहद सुस्त है। गेहूं की फसल तैयार नहीं होने की वजह से किसान क्रय केंद्रों पर नहीं पहुंच रहे हैं। फसल की कटाई और मड़ाई में 15 अप्रैल से तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही वजह रही कि पहले दिन गेहूं की खरीद नहीं हुई थी। दूसरे दिन रविवार का अवकाश था, जबकि तीसरे दिन सोमवार को तमकुहीराज-द्वितीय जोगिया में सिर्फ 23 क्विंटल धान की खरीद हुई। अन्य क्रय केंद्र सूने रहे।

गेहूं खरीद प्रभारी एडीएम देवी दयाल वर्मा ने बताया कि सोमवार को गेहूं की कुछ खरीदारी हुई है। अभी क्रय केंद्रों पर किसान गेहूं लेकर नहीं आ रहे हैं। इसलिए खरीदारी नहीं हो रही है। क्योंकि अभी गेहूं कटना शुरू हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed