फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   222 cases came up on the Sampoorna Samadhan Diwas, 35 were resolved.

Sant Kabir Nagar News: संपूर्ण समाधान दिवस में आए 222 मामले, 35 का निस्तारण

Sun, 17 May 2026 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
222 cases came up on the Sampoorna Samadhan Diwas, 35 were resolved.
मेंहदावल में समस्याएं सुनते अ​धिकारी। स्रोत-सूचना विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिले के तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 222 मामले आए, जिसमें से 35 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। जबकि शेष मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग को हस्तांतरित किया गया।
मेंहदावल में विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, एसपी संदीप कुमार मीना व एडीएम वित्त व राजस्व जयप्रकाश की मौजूदगी में तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। विधायक ने कहा कि अधिकारी संबंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के प्रति शासन बेहद संवेदनशील है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए राजस्व विभाग सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने जनसामान्य की शिकायतों को एक-एक कर सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारी को मौके पर बुला कर तत्काल निस्तारित करने अथवा भूमि विवाद व अन्य किसी विवाद की स्थिति में शिकायतकर्ता सहित सभी पक्षों की उपस्थिति में मौके का स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही संपूर्ण समाधान दिवस का मुख्य लक्ष्य है, इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार कर्मी के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। यहां पर विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 87 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 16 प्रार्थनापत्रों का संबंधित राजस्व अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विभागीय अधिकारियों से प्रकरण की विस्तृत जानकारी लेते हुए तत्काल निस्तारित करवाया गया।
एडीएम ने नौ प्रकरणों में स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी-कर्मचारी की टीम भेजी। शेष प्रकरणों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए तत्काल कार्रवाई कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। कानून एवं व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने की। उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्यवाही की जाए।
उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार यह सुनिश्चित कराया जाय कि पीड़ित पक्ष को त्वरित न्याय मिल सके। इस दौरान डीडीओ प्रेमप्रकाश, एसडीएम मेंहदावल अरूण कुमार, तहसीलदार अल्पिका वर्मा आदि उपस्थित रहे।
धनघटा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई सीडीओ जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद, जमीन की पैमाईश, अतिक्रमण, वरासत एवं खतौनी में किसी भी प्रकार के त्रृटियों से संबंधित शिकायतों को गंभीरतापूर्वक संबंधित कर्मचारी के साथ मौके की जांच कर एवं उभय पक्षों की बात को सुनते हुए नियमानुसार निस्तारित कराया जाए। यहां कुल 58 प्रार्थनापत्र आए, जिसमें से 10 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया, शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराए जाने के लिए निर्देशित किया गया।
इस दौरान एसडीएम धनघटा रमाकांत चौबे सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। खलीलाबाद तहसील में एसडीएम हृदयराम तिवारी व सीओ प्रियम राजशेखर पांडेय ने सुनवाई की।

तहसील खलीलाबाद में कुल 77 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिसमें से मौके पर नौ प्रार्थनापत्रों का निस्तारण कराते हुए एसडीएम ने शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराए जाने का निर्देश दिया। छह प्रकरणों में मौके का स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार निस्तारण करने के लिए टीम भेजने के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान तहसीलदार आनंद ओझा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed