{"_id":"5c7c0987bdec22736934d130","slug":"201551632775-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब में टंकी में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सऊदी अरब में टंकी में डूबने से युवक की मौत
Sun, 03 Mar 2019 10:36 PM IST
राकेश पांडेय
Santkabirnagar
Santkabirnagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sun, 03 Mar 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
सऊदी अरब में टंकी में डूबने से युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम छितही के ठेकिया मुहल्ला निवासी कोटेदार शाहिद सिद्दीकी के 23 वर्षीय बेटे की सऊदी अरब में शुक्रवार की देर रात टंकी में डूब जाने से मौत हो गई। जरूरी दस्तावेज की प्रक्रिया के बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
शाहिद सिद्दीकी का बड़ा बेटा 23 वर्षीय शमशुद्दीन करीब दो वर्ष पूर्व सऊदी अरब के रियाद शहर में ड्राइवर के रूप में काम के लिए गया था। शमशुद्दीन के पिता ने बताया कि शुक्रवार की देर रात को उनका पुत्र बाथरूम में गया और टाइल्स टूटने से टंकी में गिर गया। टंकी में डूबने से उसकी मौत हो गई। सुबह खोजबीन के बाद जब लोग पहुंचे तो टंकी से शव को बाहर निकाला। इसकी सूचना उन्हें मोबाइल से शनिवार को मिली। उन्होंने बताया कि जरूरी कागजात का कार्य पूरा होने के बाद उनके पुत्र को सुपुर्द-ए-खाक रियाद में ही कर दिया जाएगा।
रियाद शहर से शमशुद्दीन दो महीने बाद रमजान माह में वापस गांव आने वाला था। उसने परिवार के लोगों के लिए खरीदारी भी की थी।
सात भाई व चार बहनों में सबसे बड़ा था शमशुद्दीन
शमशुद्दीन परिवार में सबसे बड़ा होने के नाते वह अपनी जिम्मेदारियों को बसूबी निभा रहा था। उसकी असमय मौत से छोटा भाई वसीम, फहीम, हलीम, तसलीम, सलमान व अदनान तथा बहन सादका, मंतशा, अदीबा तथा दरख्शा का रो-रो कर बुरा हाल है। वही मां आमिना खातून बेटे के गम में बार-बार बेहोश हो जा रही है।