{"_id":"5a4530144f1c1bb34a8b8f2e","slug":"201514483732-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद पड़ा क्रय केंद्र,धान बेचने को परेशान किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद पड़ा क्रय केंद्र,धान बेचने को परेशान किसान
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
dhan
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हैंसर (संतकबीरनगर)। धनघटा में स्थित हाटशाखा के धान क्रय केंद्र पर कई दिन से धान की खरीदारी ठप है, जिससे धान बेचने के लिए किसान चक्कर काट रहे है तो केंद्र पर मौजूद कर्मी गोदाम में धान रखने की जगह न होने की बात कहकर उन्हें वापस कर दे रहे है।
किसानाें का आरोप है कि गोदाम किसानाें के धान से नहीं बल्कि व्यापारियाें के जरिए खरीदे गए धान से भरा गया है। गुरुवार को धान क्रय केंद्र पर धान बेचने के लिए पहुंचे किसान सुरेश चौधरी, परमात्मा, शिवशंकर, रामलौट, बाकेलाल ने बताया कि एक सप्ताह से वह धान क्रय केंद्र पर पहुंचकर धान की तौल कराने के लिए केंद्र प्रभारी से निवेदन कर रहे है, लेकिन अभी गोदाम में जगह नहीं होने का रटा रटाया जबाब देकर वापस कर दिया जा रहा है। किसानाें का आरोप है कि बिचौलियों के धान की खरीद की जा रही है। दूसरी तरफ केंद्र प्रभारी इस्तेखार ने बताया कि अभी तक 13 हजार 511 क्वितंल धान की खरीद किसानाें से की गई है। दो दिन से गोदाम में जगह न रहने के कारण धान की खरीद धीमी कर दी गई है। एडीएम सत्येंद्र नाथ शुक्ल ने बताया कि किसानों का धान खरीदने का निर्देश केंद्र प्रभारियों को दिया गया है। धान नहीं खरीदना मनमानी है।