{"_id":"605e23cc8ebc3e591c369179","slug":"2014-vaccinated-khalilabad-news-gkp389922172","type":"story","status":"publish","title_hn":"2014 लोगों को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2014 लोगों को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन
2014 लोगों को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन
जिला अस्पताल समेत 12 जगहों पर हुआ टीकाकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग समेत 12 स्वास्थ्य इकाइयों पर शुक्रवार को कोरोना का टीकाकरण हुआ। इसमें 2014 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 2900 था।
टीकाकरण के जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एस रहमान ने बताया कि शुक्रवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल की एमसीएच विंग में 100 लोगों के सापेक्ष 68 लोगों को टीका लगाया गया। इसके साथ ही सीएचसी खलीलाबाद में 200 के सापेक्ष 368, पीएचसी पौली में 300 के सापेक्ष 99, सीएचसी नाथनगर में 300 के सापेक्ष 437, सीएचसी सांथा में 300 के सापेक्ष 118, सीएचसी सेमरियावां में 700 के सापेक्ष 260, सीएचसी मेंहदावल में 400 के सापेक्ष 280, सीएचसी हैंसर में 100 के सापेक्ष 100, पीएचसी बेलहर कला में 200 के सापेक्ष 59, पीएचसी बघौली में 200 के सापेक्ष 206, उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में 50 के सापेक्ष 10 और उप स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम में 50 के सापेक्ष पांच लोगों को टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के बाद कर्मियों को आधे घंटे तक आराम कराया गया। टीकाकरण का कार्य जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में प्रतिदिन चल रहा है। 45 साल से ऊपर और 59 साल के बीच बीमार लोग तथा 60 साल से ऊपर का कोई भी व्यक्ति टीकाकरण करवा सकता है।