{"_id":"60cb71008ebc3e2e076fc255","slug":"2012-youth-vaccinated-khalilabad-news-gkp398455652","type":"story","status":"publish","title_hn":"1100 के सापेक्ष 2012 युवाओं ने लगवाई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1100 के सापेक्ष 2012 युवाओं ने लगवाई वैक्सीन
विज्ञापन

18 से 44 वर्ष के 2012 ने और 45 से ऊपर के 612 ने लगवाया टीका
टीकाकरण का कुल लक्ष्य 2000 रखा गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले की 11 स्वास्थ्य इकाइयों पर बृहस्पतिवार को कोरोनारोधी टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 18 से 44 वर्ष तक के 2012 और 45 वर्ष से अधिक उम्र तक के 612 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 2000 रखा गया था। इसके सापेक्ष 2614 लोगों को टीका लगाया गया।
टीकाकरण के जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस रहमान ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि 18 से 44 वर्ष तक का कुल लक्ष्य 1100 रखा गया था। इसमें 2012 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें सीएचसी खलीलाबाद में 200 के सापेक्ष 350, पीएचसी पौली में 100 के सापेक्ष 130, सीएचसी नाथनगर में 100 के सापेक्ष 370, सीएचसी सांथा में 100 के सापेक्ष 130, सीएचसी सेमरियावां में 100 के सापेक्ष 91, सीएचसी मेंहदावल में 100 के सापेक्ष 170, सीएचसी हैंसर में 100 के सापेक्ष 167, जिला अस्पताल में शून्य के सापेक्ष 144, पीएचसी बेलहर में 100 के सापेक्ष 130, पीएचसी बघौली में 100 के सापेक्ष 230 और उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में 100 के सापेक्ष 100 लोगों को टीका लगा।
इसी तरह से 45 वर्ष के ऊपर के 900 लोगों के सापेक्ष 612 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में शून्य के सापेक्ष 36 लोगों को टीका लगा। इसके साथ ही सीएचसी खलीलाबाद में 100 के सापेक्ष 134, पीएचसी पौली में 100 के सापेक्ष 60, सीएचसी नाथनगर में शून्य के सापेक्ष 10, सीएचसी सांथा में 100 के सापेक्ष 40, सीएचसी सेमरियावां में 150 के सापेक्ष 92, सीएचसी मेंहदावल में 150 के सापेक्ष 70, सीएचसी हैंसर में शून्य के सापेक्ष 30, पीएचसी बेलहर कला में 100 के सापेक्ष 50, पीएचसी बघौली में 150 के सापेक्ष 90 लोगों को टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के बाद कर्मियों को आधे घंटे तक आराम कराया गया।