फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   200 people objection in panchyat chunav

पंचायत चुनाव : 200 लोगों ने दर्ज कराई आपत्ति

Mon, 22 Mar 2021 10:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
200 people objection in panchyat chunav
पंचायत चुनाव : 200 लोगों ने दर्ज कराई आपत्ति
विज्ञापन

- खुद चुनाव नहीं लड़ पाने वाले कद्दावर तलाश रहे दावेदार
- आरक्षण सूची की पारदर्शिता पर कइयों ने उठाए सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। आरक्षण की अनंतिम सूची जारी होने के बाद संभावित दावेदार उभर कर सामने आने लगे हैं। आरक्षण की जद में गांव और वार्ड आ जाने की वजह से खुद चुनाव नहीं लड़ पाने वाले कद्दावर नेता दावेदार की तलाश में जुट गए हैं। वहीं दूूसरी तरफ आरक्षण सूची पर सवाल उठाते हुए लोग आपत्तियां दर्ज करा रहे हैं। अब तक 200 से अधिक लोगों ने आपत्तियां दर्ज करा दी है।
ग्राम प्रधान पदों के लिए 754 ग्राम पंचायतों में 57 ग्राम पंचायतें अनुसूचित जाति महिला, 99 ग्राम पंचायतें अनुसूचित जाति, 71 ग्राम पंचायतें पिछडी जाति की महिला, 134 ग्राम पंचायतें पिछडा वर्ग, 126 ग्राम पंचायत महिला और 267 ग्राम पंचायत अनारक्षित हुई है। आरक्षण की जद में आई ग्राम पंचायतों में पहले से चुनाव की तैयारी कर रहे कद्दावरों के चेहरे उदास हो गए हैं। जिला पंचायत सदस्य की 30 सीटों में 11 सीटें अनारक्षित है। शेष सीटें आरक्षित है।
विज्ञापन

जबकि ब्लॉक प्रमुख पद की तीन सीटें अनारक्षित है। छह सीटे आरक्षण की जद में आई है। ऐसे में आरक्षण की जद में आई सीटों पर कद्दावर अपने चहेतों को चुनाव में उतारने की कोशिश में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर आरक्षण की सूची में गड़बड़ियों की शिकायतें भी डीएम से लेकर डीपीआरओ, सीडीओ और ब्लॉक मुख्यालयों तक पहुंच रही है। अब तक 200 से अधिक आपत्तियां दर्ज कराई जा चुकी है। इसमें सर्वाधिक आपत्तियां प्रधान पद की है। पांच आपत्तियां जिला पंचायत सदस्य पद की है। बघौली ब्लॉक के प्रमुख पद के आरक्षण पर भी आपत्ति आई है। सर्वजन आवाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल राजेंद्र यादव ने आरक्षण सूची पर सवाल उठाया और डीएम- एडीएम को शिकायती पत्र दिया है। उनका आरोप है कि जिला पंचायत सदस्य का वार्ड नंबर 26 पूर्व में दो बार पहले भी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो चुका है। इस बार फिर उसी कोटे में सीट आरक्षित हुई है जो नियम संगत नहीं है। डीपीआरओ उमाशंकर मिश्र ने बताया कि नियम संगत तरीके से चक्रानुक्रम के हिसाब से पूरी पारदर्शिता के साथ आरक्षण सूची तैयार की गई है। जिसे कोई आपत्ति है तो वह आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराएं। डीएम की ओर से गठित समिति आपत्तियों का परीक्षण कर निस्तारण करेंगी।

000000
आरक्षण सूची पूरी पारदर्शिता के साथ तैयार कर प्रकाशित कराई गई है। यदि किसी को कोई आपत्ति है तो वह आवेदन कर आपत्ति दर्ज कराएं। समिति आपत्ति का परीक्षण करके शिकायत का निस्तारण करेंगी। इसमें किसी तरह की गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं है।
- दिव्या मित्तल, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed