{"_id":"6186b8dec13f0508ab02d32b","slug":"2-died-by-current-khalilabad-news-gkp4154396129","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट से किशोर समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट से किशोर समेत दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट की चपेट से किशोर समेत दो की मौत
गोविंदगंज और मकदूमपुर में हुईं घटनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
रोसया बाजार/संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के गोविंदगंज बाजार में दीपावली की रात जहां करंट की चपेट में आने से चाय विक्रेता की मौत हो गई, वहीं, शनिवार को मकदूमपुर में करंट की चपेट में आने से किशोर की जान चली गई। घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। परिजनों की मांग पर पुलिस ने पंचनामा के बाद शव पीड़ित परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
क्षेत्र के गोविंदगंज बाजार के रहने वाले 55 वर्षीय रामसुमेर पुत्र कन्हई दीपावली की देर रात घर में लगे बोर्ड में प्लग लगा रहे थे। उसी दौरान बोर्ड में उतरे करंट की चपेट में आ गए। जब तक घर के लोग कुछ समझ पाते तब तक रामसुमेर की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों की मांग पर पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को उन्हें सौंप दिया। दूसरी घटना मकदूमपुर में घटी। शनिवार को मकदूमपुर गांव निवासी 14 वर्षीय रविंद्र पुत्र रामजीत पड़ोसी के घर मोबाइल चार्ज करने गए थे। उसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए। लोग उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी करते कि किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना से गांव के लोग भी गमगीन थे।