फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   2 brothers beaten after complaining molestation

उलाहना देने गए सगे भाइयों को पेड़ में बांधकर पीटा

Wed, 16 Jun 2021 11:01 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
2 brothers beaten after complaining molestation
उलाहना देने गए सगे भाइयों को पेड़ में बांधकर पीटा
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र का युवक मुंडेरवा क्षेत्र की युवती से फोन पर करता था बातचीत
एक माह पूर्व मुंडेरवा थाने में पहुंचा था मामला और हो गया था सुलह-समझौता
चेन्नई गए युवक ने फोन पर युवती और उसके परिजनों से की उल्टी-सीधी बात
अमर उजाला ब्यूरो
कांटे/संतकबीरनगर। फोन पर बहन के साथ अश्लील बातें करने और धमकी देने का उलाहना देने युवक के गांव बुधवार की शाम को गए दो सगे भाइयों की युवक के परिजनों से भिंड़त हो गई। बाद में मौके पर भीड़ जुट गई। उत्तेजित गांववालों ने सगे भाइयों को पेड़ में रस्सी से बांधकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची कांटे चौकी की पुलिस दोनों भाइयों को मुक्त कराई। उसके बाद दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक की कुछ माह पूर्व फोन पर बस्ती जिले के मुंडेरवा क्षेत्र के एक गांव की युवती से पहचान हुई और फोन पर ही दोनों की बातचीत होने लगी। इस बात की जानकारी जब युवती के परिजनों को हुई तो एक माह पूर्व मामला मुंडेरवा थाने तक पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता हो गया था। युवक के परिजनों ने उसे दबाव देकर चेन्नई भेज दिया। इधर, युवक चेन्नई से ही फोन करके युवती को तरह-तरह से परेशान करने लगा और धमकी देने लगा। यहां तक कि युवती के परिजन से भी फोन पर उलझ गया। इसी बात का उलाहना देने युवती के दो सगे भाई बुधवार को युवक के घर पहुंच गए। बातचीत के दौरान विवाद बढ़कर मारपीट में तब्दील हो गया। युवती के दोनों भाई और युवक के परिवार के तीन लोगों को चोर्टें आइं। युवक के दरवाजे पर मारपीट होते देखकर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। दोनों सगे भाइयों के जरिए मारपीट करने की बात सुनकर भीड़ उग्र हो गई। भीड़ ने दोनों भाइयों को पकड़कर निकट के आम के पेड़ में रस्सी से बांधकर पिटाई शुरू कर दी। उसी बीच किसी ने कांटे चौकी पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों को मुक्त कराया। उसके बाद दोनों पक्षों के लोगों को पकड़ कर कोतवाली ले गई। कांटे चौकी प्रभारी बलराम पांडेय ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र का युवक मुंडेरवा क्षेत्र की युवती से फोन पर बातचीत करता था। इसी मामले में एक माह पूर्व मुंडेरवा थाने में समझौता हो गया था। युवक को उसके परिजन चेन्नई भेज दिए थे। इधर, चेन्नई से युवक फोन करके युवती और उसके घर वालों को परेशान कर रहा था। उसी बात को लेकर युवती के सगे दोनों भाई बुधवार को युवक के घर आए और बाताकही में मारपीट कर लिए। दोनों पक्षों से पांच लोगों को चोर्टें आइं हैं। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दिए जाने की बात हो रही है। जैसे ही तहरीर मिलेगी, वैसे ही केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed