{"_id":"5babc5f8867a557f67734d34","slug":"191537983992-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदा है शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदा है शहर
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक व अफसर लगा रहे झाडू फिर भी गंदगी
आबादी के बीच लगे हैं कूड़े का ढेर, नालियां जाम होने से उठ रही दुर्गंध
स्वच्छता ही सेवा पखवारे में भी शहर में गंदगी
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। केंद्र सरकार की तरफ से 15 सितंबर से दो अक्तूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। अभियान के तहत भाजपा के सांसद, विधायक, चेयरमैन और अन्य पदाधिकारी तथा सरकारी अफसर सफाई अभियान चला रहे हैं। मंगलवार को ही सदर विधायक ने मड़या मोहल्ले में, जबकि ईओ ने पक्का पोखरा के पास सफाई अभियान चलाया था। इसके बावजूद शहर की अधिकांश गलियों व नालियों में कूड़े के ढेर देखने को मिल जाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 सितंबर को स्वच्छता अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की। स्वच्छता ही सेवा के संकल्प के साथ शुरू हुुआ यह अभियान दो अक्तूबर गांधी जयंती के दिन तक चलेगा। इस दिन जिले को ओडीएफ भी घोषित किया जाना है। इस अभियान की शुरुआत होने के बाद सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में मड़या मोहल्ले में स्वच्छता अभियान चलाया। विधायक ने भी झाडू लगाया और लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। ईओ बीना सिंह व डूडा की परियोजना अधिकारी अरूणाभा पांडेय ने समय माता मंदिर स्थित पक्का पोखरा के पास सफाई अभियान चलाया, लेकिन यह अकभियान सिमट गया है। वर्तमान स्थिति यह है कि शहर के बंजरिया मोहल्ले में जहां आबादी के बीच कूड़े का ढेर लगा हुआ है तो नेदुला में भी कूड़ा बिखरा पड़ा हुआ है। मुखलिसपुर तिराहा, मड़या, गोलाबाजार सहित कई मोहल्ले में नालियां जाम पड़ी हुई है। लोगों को इससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका खलीलाबाद की ईओ बीना सिंह ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन सफाई को लेकर गंभीर है। नियमित रूप से सफाई कराई जा रह है। लोग घरों से निकलने वाला कूड़ा नियत स्थान पर ही रखें तो समस्या काफ हद तक कम हो जाएगी।
स्वच्छत को लेकर नगर पालिका गंभीर नहीं
नगर के रहने वाले राहुल ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन स्वच्छता को लेकर गंभीर नहीं है। इसका परिणाम है कि मोहल्लों में कूड़ा का ढेर लगा हुआ है। इससे काफी परेशानी हो रही है। पालिका प्रशासन को चाहिए कि नियमित रूप से सफाई के साथ ही कूड़ा उठाने की व्यवस्था करें। आदर्श जायसवाल ने कहा कि साफ-सफाई पर ध्यान देने की जरूरत है। इस समय इंसेफेलाइटिस का प्रकोप है, जो गंदगी के कारण फैलता है। साफ-सफाई बेहतर होगी तो बीमारियां से निजात मिलेगी। अभियान का असर दिखना चाहिए। दिलीप कुमार ने कहा कि नालियां जाम है, जिसके कारण जल निकासी नहीं हो पा रही है। पानी एक जगह ठहर जाने से उससे दुर्गंध उठ रही है। पालिका प्रशासन को चाहिए कि नालियों की साफ-सफाई कराएं और लोगों को समस्या से निजात दिलाए। रमपत ने कहा कि फल और सब्जी विक्रेता शाम को सड़े सामान सड़क पर ही फेंक देते हैं, इससे भी समस्या हो रही है। पालिका प्रशासन दावा कर रहा है कि नियमित रूप से सफाई होती है, लेकिन कूड़े के ढेर दावे की पोल खोल रहे हैं।