{"_id":"5a53adb74f1c1b44198b583b","slug":"191515433399-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर कोहरे के कहर से टकराए कई वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर कोहरे के कहर से टकराए कई वाहन
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मनियरा के पास डीसीएम से टकराने के बाद बस को हटाती क्रेन।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोहरे के कहर से गोरखपुर- लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मनियरा स्थित पेट्रोल पंप के पास खड़ी डीसीएम में रोडवेज की अनुबंधित बस टकरा गई और उसके पीछे से दूसरी डीसीएम ने बस में टक्कर मार दी, जिससे बस चालक और छह यात्री घायल हो गए। घटना स्थल से करीब 100 मीटर दूरी पर खड़ी ट्रक में पीछे से प्राइवेट बस भिड़ गई, लेकिन उसमें कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोगों के साथ डायल 100 नंबर की टीम पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने एनएचआई और 108 नंबर के एबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया।
कांटे और मनियरा प्रतिनिधियों के अनुसार हाईवे पर मनियरा पेट्रोल पंप के पास घना कोहरा होने की वजह से एक डीसीएम चालक सड़क के किनारे वाहन खड़ी कर दिया था। उसी बीच मुंडेरवा से खलीलाबाद की ओर जा रही रोडवेज की अनुबंधित बस्ती डिपो की बस कोहरे की वजह से खड़ी डीसीएम में जैसे ही टकराई, वैसे ही पीछे से दूसरी डीसीएम ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी वजह से बस क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि बस में सवार 40 यात्रियों में से चालक और छह यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों में बस्ती जिले के गौर क्षेत्र के महुआडाबर निवासी 18 वर्षीय किशन पुत्र सुरेश, पुरानी बस्ती निवासी 40 वर्षीय दिनेश पुत्र झिनकू, 42 वर्षीय राजू पुत्र बुद्घू, 35 वर्षीय राहुल पुत्र गुलाम मुुंडेरवा निवासी 42 वर्षीय नसीमा पत्नी अब्दुल्लाह और उनके 52 वर्षीय पति अब्दुल्लाह घायल हो गए। जबकि बस चालक खलील को भी चोटें आई। इधर घायलों की चीख पुकार सुनकर लोग जुटे और उसी बीच घटना स्थल से करीब 100 मीटर की दूूरी पर एक खड़ी ट्रक में पीछे से प्राइवेट बस टकरा गई,लेकिन संयोग से बस में सवार कोई यात्री घायल नहीं हुए। बाद में सूचना पर डायल 100 नंबर की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने एबुलेंस से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने उपचार करने के दो घंटे बाद सभी को छुट्टी दे दी।
इंसेट
डायल 100 नंबर की टीम की सभी ने की सराहना
कांटे। मनियरा में जैसे ही हादसा हुआ, वैसे ही किसी राहगीर ने डायल 100 नंबर पर सूचना दे दी। घटना के दस मिनट के अंदर पीआरबी 2548 के हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह, कांस्टेबल उमेश गौतम, लालू सिंह यादव मौके पर पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने घायलों को रोडवेज की अनुबंधित बस से अथक प्रयास कर बाहर निकलवाया और अन्य यात्रियों की हिम्मत बढ़ाई। आनन- फानन में एनएचआई और 108 नंबर के एबुलेंस से सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचवा दिया। इस बात की चर्चा लोग कर रहे थे और डायल 100 टीम के पुलिस कर्मियों की सराहना करते सुने गए।