{"_id":"5a18579d4f1c1b71548bf186","slug":"191511544733-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई न होने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई न होने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
virodh pradarshan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कांटे (संतकबीरनगर)। सेमरियावां क्षेत्र के ग्राम पंचायत खम्हरिया के सेहरी भैंसा गांव में सफाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने डीएम से सफाई कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीण अवधेश कुमार, घनश्याम, देवेंद्र कुमार, नायब राम, हरीलाल, रमेश चंद्र, अनीस कुमार, सुभाष, संतोष कुमार, सोनू, मनोज कुमार, सुरेंद्र कुमार, इंद्रेश कुमार, इंद्रावती देवी, अशरफा देवी आदि का कहना है कि ग्राम पंचायत खम्हरिया में कुल तीन सफाई कर्मी तैनात है, लेकिन सफाई कर्मी कब आते-जाते हैं, किसी को पता तक नहीं चलता और अपनी मनमानी करते हैं। अगर ग्रामीण सफाई कर्मियों से सफाई के बारे में कहते है तो उसके बावजूद वह काम नहीं करते हैं। ग्रामीणों के बार- बार शिकायत करने पर भैंसा ग्राम में तैनात सफाई कर्मी ग्रामीणों से झगड़ जाते हैं। ग्रामीणों का कहना था कि भैसा गांव में प्राथमिक विद्यालय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय व पंचायत भवन स्थित है। जहां पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है, लेकिन किसी भी सफाई कर्मी को गंदगी नहीं दिखाई दे रही है। कहा कि मजबूर होकर ग्रामीण खुद ही सफाई करते है। ग्रामीणों ने सफाई कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।