फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   अंडा ‌विक्रेता की पत्नी की संदिग्ध हाल में जलने से मौत

अंडा विक्रेता की पत्नी की संदिग्ध हाल में जलने से मौत

Fri, 29 Dec 2017 11:54 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
अंडा विक्रेता की पत्नी की संदिग्ध हाल में जलने से मौत
अाग - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
धनघटा (संतकबीरनगर)। महुली क्षेत्र के नाथनगर कस्बे में शुक्रवार की भोर में मकान की छत पर एक अंडा बिक्रेता की पत्नी की संदिग्ध हाल में जलने से मौत हो गई। विवाहिता के परिजन जहां घटना को आत्म हत्या करार दे रहे है,वहीं मायके के लोग जला कर मार डालने का आरोप मढ़ रहे हैं। चौकीदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

क्षेत्र के चंद्रौटी निवासी मुकेश श्रीवास्तव पुत्र मगन श्रीवास्तव अपनी पत्नी 35 वर्षीय सुशीला श्रीवास्तव और पांच वर्षीय बेटे प्रतीक व चार वर्षीय बेटी प्रतिभा तथा पिता मगन श्रीवास्तव के साथ नाथनगर महुली मार्ग पर किराए के एक मकान में रहते है। नाथनगर निवासी अमित शुक्ला के मकान में रहकर मुकेश तिराहे पर ठेले पर अंडा बेचता है। शुक्रवार की भोर में लगभग पांच बजे पड़ोसियों और राहगीरों ने अमित शुक्ला के मकान की छत पर आग की लपटें देखा तो शोर मचाना शुरू किया। मकान के चैनल में ताला बंद देख लोगों ने कुछ दूरी पर रहने वाले मकान मालिक अमित शुक्ल को इसकी सूचना दी। मकान मालिक ने अपने पास मौजूद दूसरी चाभी से जब ताला खोला तो उसके बाद भी अंदर लोग नहीं जा पाए। इसी दौरान पहुंची डायल 100 की टीम के सहयोग से आस-पास के लोगों ने बांस की सीढ़ी लगाकर किसी तरह घर के ऊपर छत पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छत पर मुकेश की पत्नी सुशीला पूरी तरह जल चुकी थी। पास में ही केरोसिन तेल का डिब्बा रखा नजर आया। मौजूद लोग छत के रास्ते से फाटक को खोलकर नीचे उतर कर बाहर से बंद कमरों की कुंडी खोला तो अलग अलग कमरों से पति मुकेश और ससुर मगन बच्चों को लेकर बाहर निकले। पति ने बताया कि सुशीला कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रही थी। उसी वजह से आत्म हतया कर लिया। सूचना पर सीओ अशोक कुमार मिश्र और इंस्पेक्टर ईश्वर चंद्र प्रधान भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंचे विवाहिता के भाई और भतीजे ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया। सीओ अशोक कुमार मिश्र व इंस्पेक्टर ईश्वर चंद्र प्रधान ने बताया कि मायके वाले यदि तहरीर देते हैं तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed