{"_id":"5a428b484f1c1bc5758bb5fa","slug":"181514310472-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
Updated Tue, 26 Dec 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
दुकान में लगी आग
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर में समय माता मंदिर के पास स्थित एक सौंदर्य प्रसाधन की दुकान में सोमवार की रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। घटना की जानकारी पर आस-पास के लोगों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची और लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। आग की घटना में करीब छह लाख के नुकसान का अनुमान है।
पुरानी तहसील खलीलाबाद निवासी इरसाद अहमद की समय माता मंदिर के पास फैशन श्रृंगार नाम से दुकान चलाते है। सोमवार की रात नौ बजे के करीब वह दुकान बंद किया। रात दस बजे के करीब दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे दुकान के अंदर से धुंआ निकलने लगा तो आस-पास के लोग जुट गए। बाद में दुकानदार और उनके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। कोतवाली के निकट दुकान होने से काफी संख्या में पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तत्काल सूचना देकर फायर बिग्रेड की दो गाड़ियंा बुला लीं। लोगों की मदद से फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पीड़ित इरसाद ने बताया कि इनवर्टर के शार्ट सर्किट की वजह से दुकान में आग लगी, जिसकी वजह से दुकान में रखा सब कुछ जल कर नष्ट हो गया। आगे बताया कि घटना में छह से अधिक का नुकसान हुआ है। चौकी इंचार्ज बरदहिया बलराम पांडेय ने भी आग बुझाने में सहयोग किया।