{"_id":"5c6ef07cbdec22737040167d","slug":"171550774396-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक डेढ़ लाख किसानों का डाटा फीड
जिले में लघु एवं सीमांत श्रेणी के कुल 277213 किसान
104781 किसानों का डॉटा नेशनल पोर्टल पर जा चुका है
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। इस वक्त सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल किसान सम्मान निधि के लिए डॉटा फीडिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। बृहस्पतिवार की शाम तक जिले के डेढ़ लाख किसानों का डॉटा प्रादेशिक पोर्टल पर अपलोड हो गया था। इसमें से एक लाख से अधिक किसानों का डॉटा नेशनल पोर्टल पर भी अपलोड हो चुका है।
केंद्र सरकार की तरफ से शुरू किए गए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए लघु एवं सीमांत किसानों के खाते में प्रथम किस्त के रूप में दो हजार रुपये भेजने का कार्य इसी महीने पूर्ण होना है। 24 फरवरी को गोरखपुर आ रहे प्रधानमंत्री इसकी शुरूआत करेंगे। उसी दिन चयनित किसानों के बैंक खाते में धनराशि का ट्रांसफर होना है। इसके लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक रखी है। इस कार्यक्रम के नोडल अफसर सीडीओ हाकिम सिंह ने बताया कि प्रथम चरण के लिए जिले के 157500 किसानों का डॉटा फीड कराने का लक्ष्य था जिसके सापेक्ष बृहस्पतिवार की शाम छह बजे तक 150001 किसानों का डसटा प्रादेशिक पोर्टल पर अपलोड करा दिया गया। इसमें से 104781 किसानों का डॉटा नेशनल पोर्टल पर भी अपलोड हो चुका है। शेष बचे डॉटा को भी रात में ही अपलोड करा दिया जाएगा।