{"_id":"5c44a09fbdec2208b000ebcf","slug":"171548001439-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती में बस्ती की शिवानी और इलाहाबाद की ज्योति रही विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुश्ती में बस्ती की शिवानी और इलाहाबाद की ज्योति रही विजेता
Sun, 20 Jan 2019 09:58 PM IST
राकेश पांडेय
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sun, 20 Jan 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
विराट दंगल प्रतियोगिता दांव आजमातीं महिला पहलवान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेमरियावां। मूड़ाडीहा बेग में रविवार को तीन दिवसीय विराट दंगल प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता में पहले दिन 10 मुकाबले हुए। इनमें आठ मुकाबले पुरुषों के और दो मुकाबले महिला पहलवानों के बीच हुए।
पहला मुकाबला अजमेर से आए पहलवान रिजवान और हरियाणा के पहलवान अजय के बीच हुआ। इस रोचक मुकाबले में रिजवान ने जीत हासिल किया। दूसरा मुकाबला हरियाणा के अमित सिंह और दिल्ली के रोहित पहलवान के बीच खेला गया। मुकाबला काफी रोचक रहा दोनों ने जोर आजमाइश किया, लेकिन निर्धारित समय तक कोई भी अपने प्रतिद्वंद्वी को चित नहीं कर सका और मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। तीसरा मुकाबला सिद्धार्थनगर के दुर्गेश पहलवान और पीलीभीत के राम कुमार के बीच खेला गया, इसमें रामकुमार विजेता रहे। चौथा मुकाबला बनारस के सुरेंद्र पहलवान और महाराजगंज के हेमंत के बीच हुआ। इसमें हेमंत ने सुरेंद्र को आसानी से हरा दिया। पांचवा मुकाबला आगरा के पहलवान भीम और महाराजगंज के पहलवान बैजनाथ के बीच हुआ जिसमें बैजनाथ विजई रहे। छठा मुकाबला अयोध्या के अभिषेक और आगरा के काला बादल के बीच हुआ।
मुकाबला काफी रोचक रहा और अभिषेक ने अंतिम क्षणों में जीत हासिल किया। सातवां मुकाबला अयोध्या के विवेक दास और झांसी के शिव सिंह के बीच हुआ। इस मुकाबले में विवेक दास ने आसानी से जीत दर्ज कराया। पुरुष पहलवानों का आखिरी मुकाबला स्टेट स्वर्ण पदक विजेता नागेंद्र और पटना के पहलवान जोगिंदर के बीच हुआ। इस मुकाबले में नागेंद्र ने आसानी से जीत हासिल कर लिया। इसी तरह से महिला पहलवानों के मुकाबले में बस्ती की शिवानी पहलवान और दिल्ली की अंजली पहलवान के बीच कुश्ती हुई। जिसमें बस्ती की अंजली विजेता रही। इसी तरह से इलाहाबाद की ज्योति और दिल्ली की अंजू पहलवान के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें इलालाबाद की ज्योति विजेता रहीं।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के आयोजक अंतर्राष्ट्रीय पहलवान केशवदास ने बताया कि सोमवार को देश के कई बड़े पहलवान प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं। इस प्रतियोगिता में काठमांडू नेपाल के पहलवान बसंत थापा प्रतिभाग करेंगे। इससे पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अहमद ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता के आयोजन में शब्बीर अहमद कोटेदार, मास्टर फैयाज अहमद, पूर्व प्रधान तिल्दा राजू आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस दौरान मोहम्मद कामिल, नजीर अहमद, मोहम्मद मुकर्रम, अफरोज अहमद, मास्टर मोहम्मद अहमद, अशफाक अहमद आदि उपस्थित थे।