{"_id":"5b6c7dfb4f1c1b6e118b83b5","slug":"171533836795-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेड यूनियन के जुलूस को पुलिस ने रोका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेड यूनियन के जुलूस को पुलिस ने रोका
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं और पुलिस से हुई नोकझोंक, महंगाई, देवरिया कांड आदि मुद्दों के खिलाफ जताई नाराजगी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। महंगाई और देवरिया कांड आदि मुद्दों के खिलाफ जूूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद से जुलूस निकाल रहे ट्रेड यूूनियन और अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। इससे कार्यकर्ताओं और पुलिस में नोकझोंक हो गई। बाद में सीओ सदर ने पीएम को संबोधित ज्ञापन लेकर आंदोलन खत्म कराया।
ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष शिव कुमार गुप्त की अगुवाई में कार्यकर्ता जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के परिसर में जुटे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शिव कुमार गुप्ता ने कहा कि कि कल-कारखानों, कार्यालयों और खेतों में काम करने वालेे लोगों को मोदी सरकार में महंगाई झेलनी पड़ रही है।
किसानों को उनकी उपज का लाभकारी दाम नहीं मिल पा रहा है। सरकार के संरक्षण में अधिकांश गैर सरकारी संगठन जनसेवा के नाम पर सरकारी धन की लूट कर रहे हैं। ये लोग अनैतिक कार्य में लिप्त हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर तथा यूपी के देवरिया की शर्मनाक घटना इसका उदाहरण है।
विज्ञापन
इस अवसर पर अखिल भारतीय किसान सभा के नेता ईश्वर प्रसाद पाठक, जनवादी महिला समिति की हरजीत कौर, रमजान अली, रामदरश गुप्त, अमरजीत गौड, सरोज गुप्त, मालती देवी, चंद्रवती, जयंती देवी, शब्बीर अहमद, भागीरथी, रोहित कुमार, रवि पांडेय, यदुवंश समेत कई लोग मौजूद रहे।