{"_id":"59eb88b24f1c1b6d548b837b","slug":"171508608178-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मृति दिवस पर याद किए शहीद पुलिस कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मृति दिवस पर याद किए शहीद पुलिस कर्मी
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
श्रद्ध्ाांजिललि
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मृति दिवस पर याद किए शहीद पुलिस कर्मी
संतकबीरनगर।
जनपद की पुलिस लाइन में शनिवार को पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान शहीद पुलिस कर्मियों को याद कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस शहीद दिवस मनाया जाता है। उसी के क्रम में शनिवार को पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। एसपी हेमराज मीणा ने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस पर हम सभी अपने शहीद साथियों को याद करते है और उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते है। उन्होेंने कहा कि पुलिस कर्मी परिवार की तरह होते है। इनके सुख दुख में हम सभी को एकजुट रहना चाहिए। इस दौरान एसपी ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक का संदेश पत्र पढ़कर पुलिस कर्मियों को सुनाया। इस मौके पर एएसपी असित श्रीवास्तव, सीओ रमेश कुमार, सीओ अशोक मिश्रा, सीओ हौसिला प्रसाद, एलआईयू निरीक्षक त्रिलोचन त्रिपाठी, कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह, एसपी के रीडर अनिल सिंह आदि उपस्थित रहे। मगहर प्रतिनिधि के अनुसार पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी बीएसएफ बटालियन नंबर 52 के एएसआई रविंद्र कुमार शनिवार विकास खंड ख़लीलाबाद के गांव मोहम्मदपुर कठार निवासी शहीद रामप्रताप के घर पहुंचे। जहां उन्हें याद किया गया। जो 15 जनवरी 2001 को धाम कुंड जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के हमले में शहीद हो गए थे, उनको श्रद्धांजलि देने के लिए शहीद के भाई कमलेश कुमार व एसआई राम मूरत सिंह के साथ शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रविंद्र यादव, रामदरश यादव,मुकेश यादव,दीप नारायण,मंतोष,शैलेंद्र यादव,सोनू कुमार आदि मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त बीएसएफ के एएसआई रविंद्र कुमार ने बताया कि नाथ नगर के निवासी पी चौरसिया के घर पहुंचकर इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भी श्रद्धांजलि दी गई।