{"_id":"59eb88ab4f1c1bca678b6ad7","slug":"171508608171-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखंड प्रताप चुने गए प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखंड प्रताप चुने गए प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखंड प्रताप चुने गए प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष
संतकबीरनगर।
खलीलाबाद ब्लॉक सभागार में शनिवार को प्रधानों की बैठक हुई, जिसमें गांवों की समस्याओं और उसके समाधान को लेकर चर्चा हुई। बाद में अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष राजीव सिंह की देखरेख में ब्लॉक प्रधान संघ का सर्व सम्मति से चुनाव हुआ। जिसमें अखंड प्रताप सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष, सुशील यादव व राघवेंद्र प्रताप सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया। अशोक चौधरी को महामंत्री और बलदेव मिश्रा को मंत्री तथा प्रहलाद मौर्या को कोषाध्यक्ष चुना गया। जबकि प्रधान अमरेश सिंह उर्फ कल्लू सिंह, अखिलेश चौधरी बदरुदुज्जा, प्रदीप मौर्य, वीरेंद्र गौतम, रामनरायन चौरसिया, मिर्जा आगा अली जर्रार, लक्ष्मीकांत चौधरी को संरक्षक बनाया गया है। संरक्षक कल्लू सिंह और अखिलेश चौधरी ने कहा कि गांवों में विकास कार्य प्राथमिकता पर कराने के लिए प्रधान तत्पर है। इसमें प्रशासनिक सहयोग दिए जाने की बात पूर्व में हुई बैठक में अफसरों ने दिया है। नव निर्वाचित प्रधान संघ अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह उर्फ मानवेंद्र सिंह ने कहा कि जिस भरोसे के साथ प्रधानों ने उन्हें जिम्मेदारी दी है। उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने कहा कि प्रधान संघ को जिले स्तर पर मजबूत किया जाएगा। प्रधानों को निर्भीक होकर काम कराने की जरुरत है। इसमें यदि कहीं कोई दिक्कत आएंगी तो संगठन आर-पार की लड़ाई लड़ने को सदैन तैयार रहेगा। इस दौरान श्रीराम, सिंधु कुमार, शैलेंद्र यादव,योगेंद्र प्रसाद, राम प्रसाद,संतोष मिश्रा, रामसांवर, सुनीता, राकेश कुमार, बलदेव मिश्रा आदि उपस्थित रहे।