{"_id":"610446108ebc3ecd2c1f69dd","slug":"17-persons-donated-blood-khalilabad-news-gkp40383506","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में 17 लोग रक्तदान कर बने महादानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में 17 लोग रक्तदान कर बने महादानी
विज्ञापन
सेमरियिवां ब्लॉक के ग्राम राजापुर सरैया में अमर उजाला फाउंडेशन और तेजी फाउंडेशन और के संयुक्त त?
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिविर में 17 लोग रक्तदान कर बने महादानी
हर स्वस्थ व्यक्ति तीन महीने पर कर सकता है रक्तदान : एडीएम
अमर उजाला ब्यूरो
दुधारा/संतकबीरनगर। विकास खंड सेमरियावां के रजापुर सरैया स्थित प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन और तेजी फाउंडेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 17 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन एडीएम मनोज कुमार सिंह, एएसपी संतोष कुमार सिंह और एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद के प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह ने किया।
एडीएम मनोज कुमार सिंह ने कहा कि रक्तदान बहुत ही महत्वपूर्ण और पुनीत कार्य है। इसके जरिए हम लोगों की जिंदगी बचाते हैं। उन्होंने कहा कि तेजी फाउंडेशन कैंसर जागरूकता के क्षेत्र में भी बेहतरीन कार्य कर रहा है। रक्तदान शिविर के जरिए ऐसे परिवारों को खुशियां वापस लौटाई जा सकेंगी, जिन्हें आप जानते तक नहीं हैं। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति को बिना किसी डर के रक्तदान करते रहना चाहिए। इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन होते रहना चाहिए। रक्तदान शिविर के आयोजन से लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ती है। एचआर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह ने कहा कि ने कहा कि रक्तदान के संबंध में चिकित्सा विज्ञान कहता है कि वह व्यक्ति जिसकी उम्र 16 से 60 साल के बीच और वजन 45 किलोग्राम से अधिक हो, जिसे एचआईवी, हैपेटाइटिस ‘बी’ या ‘सी’ जैसी बीमारी न हुई हो, वह रक्तदान कर सकता है। एक बार में जो 350 मिलीग्राम रक्त दिया जाता है, उसकी पूर्ति शरीर में चौबीस घंटे के अंदर हो जाती है। जबकि गुणवत्ता की पूर्ति 21 दिनों के भीतर हो जाती है। दूसरे जो व्यक्ति नियमित रक्तदान करते हैं, उन्हें हृदय संबंधी बीमारियां कम परेशान करती हैं। इस दौरान हरिश्चंद्र पांडेय, राजेश कुमार पांडेय, रिजवान मुनीर, राम अवतार, भोलानाथ गुप्ता, आशीष कुमार, एकरामुद्दीन चौधरी, उमाशंकर पांडेय आदि उपस्थित रहे।
ब्लड बैंक के इन कर्मियों का रहा योगदान
डॉक्टर निशांत सिंह, लैब टेक्नीशियन महेंद्र कुमार पांडेय, फार्मासिस्ट नित्यानंद त्रिपाठी, एलटी आनंद कुमार, काउंसलर अखिलेश कुमार, रंजना स्टाफ नर्स, अनुराधा सिंह राठौर, अभिनंदन मिश्रा, गरीबुल्लाह, अरुण कुमार, अंजू सिंह पीआरओ, मुहम्मद इमरान एलटी, अभिषेक सिंह, मोहम्मद असलम ने रक्तदान शिविर में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन
इन लोगों ने किया रक्तदान
तेजी फाउंडेशन ऑफ इंडिया के संस्थापक राजेश कुमार पांडेय, अमित चौधरी, शिव कुमार गुप्ता, देवोय मणि त्रिपाठी, विवेक पांडेय, रामदेव यादव, शिवम मिश्रा, संजीव कुमार गौड़, सागर मोदनवाल, रामअवतार प्रजापति, मनीष शुक्ला, रामसेवक अग्रहरि, दिलीप पांडेय, बृजेश पांडेय, मेवालाल, तरीकत हुसैन, अब्दुल कलाम, सेराज अहमद।