फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   हज प्रशिक्षक ने दी जानकारी

हज प्रशिक्षक ने दी जानकारी

Fri, 22 Feb 2019 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
हज प्रशिक्षक ने दी जानकारी
अख्तर कमाल देंगे यात्रियों को तीन बार प्रशिक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जिले से इस वर्ष हज यात्रा पर 415 लोगों को जाने का अवसर मिलेगा। इनको यात्रा पर जाने से पूर्व तीन बार प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए अख्तर आलम को प्रशिक्षक चुना गया है।

उत्तर प्रदेश हज कमेटी लखनऊ के निर्देश पर मुंबई से दो दिवसीय प्रशिक्षण लेकर लौटे प्रशिक्षक अख्तर आलम ने बताया कि हज यात्रा पर जाने वालों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। हज प्रशिक्षक ही स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर हाज यात्रियों का टीकाकरण कराएंगे। संतकबीरनगर जिले से 415 लोग हज यात्रा पर जाएंगे। हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का आने-जाने तथा ठहरने का कुल खर्च हज कमेटी के खाते में तीन किस्तों में जमा होता है। पहली किस्त 15 फरवरी तक जमा करनी थी। दूसरी किस्त जमा करने की अंतिम तारीख 20 मार्च है। तीसरी किस्त 15 मई से 15 जून के बीच जमा होगी। जिन हज यात्रियों ने अपने आवेदन फार्म में अदाही कूपन चुना है उनको हज की कुर्बानी का भी पैसा तीसरी किस्त के साथ जमा करना होगा। प्रत्येक हज यात्री हज यात्रा के दौरान अधिकतम 10 किलो वजन का एक हैंडबैग तथा 22-22 किलो वजन के दो लगेज बैग साथ ले जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed