{"_id":"5be08812bdec22695a4bed3b","slug":"161541441554-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्यापन होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्यापन होगा
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच साल में लाभान्वित हुए परिवारों की होगी जांच
राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ व शादी अनुदान योजना के लाभार्थियों का होगा सत्यापन
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ व शादी अनुदान योजना में पिछले पांच वर्ष में लाभान्वित परिवारों की जांच कराई जाएगी, ताकि यह पता चल सके कि कहीं इन योजनाओं में गड़बड़ी तो नहीं की गई है। इसके लिए डीएम ने ग्रामवार लाभार्थियों की सूची तलब की है।
डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना व शादी अनुदान योजना में पिछले पांच साल में जिन परिवारों को लाभ मिला है, उनका सत्यापन कराया जाएगा। उन्होंने समाज कल्याण विभाग को ग्रामवार लाभार्थियों की सूची ब्लॉक पर भिजवाने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी निर्देश दिए कि सत्यापन के दौरान यह देखा जाएगा कि किसी परिवार ने दोबारा लाभ तो नहीं लिया। शादी अनुदान के रकम को वास्तव में विवाह के लिए खर्च किया गया है या नहीं। किसी मामले में डुप्लीकेसी की सूचना भी सत्यापन के दौरान एकत्र की जाएगी। इसके लिए विभाग लाभार्थियों की सूची के साथ एक प्रोफार्मा भी भेजेगा ताकि सत्यापन रिपोर्ट की एकरूपता बनी रहे।