फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ‘सड़क से सदन तक लड़े गरीबों की लड़ाई ’

‘सड़क से सदन तक लड़े गरीबों की लड़ाई ’

Sun, 31 Dec 2017 05:01 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 05:01 PM IST
विज्ञापन
‘सड़क से सदन तक लड़े गरीबों की लड़ाई ’
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के कार्यालय में रविवार को स्व. राजनारायण की पुण्यतिथि मनाई गई। संगठन के जिलाध्यक्ष गौहर अली खां की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में राजनारायण के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष गौहर अली ने कहा कि राजनारायण ने कभी भी जातीय भेदभाव की राजनीति नहीं की। वह अपने नाम के आगे भी जातीय संबोधन नहीं लगाते थे। वह गरीब मजदूरों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ते थे। सपा भी उन्हीं के सिद्धांतों का अनुसरण करते हुए गरीबों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उनके बताए रास्तों पर चलते हुए सपा शासन काल में सभी वर्ग के लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई गईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सपा के कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह, जयराम पांडेय, लोरिक यादव, रमेश यादव, जावेद खान, सुबोध चंद यादव आदि ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन महासचिव राजमन यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मोहम्मद अहमद, श्रीराम यादव, निसार अहमद, अनवारुल हक, भुवर यादव, महेश गुप्त, प्रमोद निषाद, शैलेंद्र यादव, अवधेश यादव, संतोष दास, संजय यादव, ऋषि यादव, सर्वेश यादव, रामप्रीत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed