{"_id":"64b58a099e2a3ac36907cda4","slug":"16-hours-power-failure-in-half-the-city-consumers-remain-worried-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-426-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आधे शहर में 16 घंटे गुल रही बिजली, उपभोक्ता रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आधे शहर में 16 घंटे गुल रही बिजली, उपभोक्ता रहे परेशान
Tue, 18 Jul 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
त्रिपाठी मार्केट में बिजली का केबल बदलते बिजली निगम के कर्मचारी
-बिजली न रहने से उमस भरी गर्मी में टहल कर गुजारी रात
- लोड कम करने के लिए बदली जा रही केबल
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। रविवार की देर रात में फाॅल्ट के चलते शहर के आधे हिस्से में बिजली गुल हो गई। जिससे उपभोक्ताओं को पूरी रात उमस भरी गर्मी में टहलते हुए गुजारनी पड़ी। जबकि महिलाएं और बच्चे गर्मी के चलते बिलबिला उठे। करीब 16 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
उमस भरी गर्मी में लोड बढ़ने के कारण किसी ने किसी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। जिसके कारण उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सबसे ज्यादा परेशानी बघौली व मगहर कताई मिल फीडर से आ रही है। यहां अक्सर फाॅल्ट की समस्या सामने आ रही है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को झेलना पड़ रहा है।
इस बीच रविवार की रात करीब 12 बजे अचानक आधे शहर की बिजली गुल हो गई। बताया गया कि लोड बढ़ने से फाॅल्ट की समस्या आई है। ऐसे में शहर के नेदुला, सुंदर नगर, छोटी सरौली, पटखौली, तितौवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को पूरी रात परेशानी झेलनी पड़ी। घर के पुरुष जहां टहलकर रात गुजारने को मजबूर हुए वहीं महिलाएं और बच्चों का बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को उम्मीद थी कि सुबह बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी लेकिन बिजली निगम के कर्मी लोड की समस्या दूर करने के लिए बिजली काटकर केबल तार बदलने में जुट गए। इसके कारण सोमवार को चार बजे तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई थी। इसके बाद फाॅल्ट को ढूंढकर बिजली आपूर्ति बहाल की गई तो उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
उपभोक्ता दीनदयाल, जयराम पांडेय, सुनील कुमार आदि ने कहा कि पूरी रात बिजली गुल रही। शिकायत करने के बाद भी गड़बड़ी दूर नहीं की गई। इसके कारण सुबह पानी का संकट खड़ा हो गया। बिजली न रहने से पानी की टंकिया सूख गईं। इन लोगों ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ कराने की मांग की है।
00000000000000000000000000000
बनी हुई है लो-वोल्टेज की समस्या
बिजली की आवाजाही के बीच लो- वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। स्थिति यह है कि मगहर कताई मिल फीडर से जुड़े करीब 100 से अधिक गांवों को में लो-वोल्टेज के कारण पंखा, कूलर बेकार साबित हो रहे हैं।
00000000000000000000000000000
इस समय लोड बढ़ा है। जिसके कारण फाॅल्ट की समस्या आ रही है। जिसे दूर करने के लिए शहर में विधायक निधि से केबल के तार बदले जा रहे हैं। जल्द बिजली आपूर्ति की समस्या से उपभोक्ताओं को निजात मिल जाएगी।
- रणधीर कुमार,एक्सईएन