{"_id":"613103068ebc3eb6242a5a88","slug":"15867-vaccinated-khalilabad-news-gkp407710392","type":"story","status":"publish","title_hn":"15,867 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15,867 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15,867 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
बृहस्पतिवार को टीकाकरण का कुल लक्ष्य 13900 रखा गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बृहस्पतिवार को जिले के 11 स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोनारोधी टीकाकरण शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान कोरोना टीकाकरण का कुल लक्ष्य 15867 रखा गया था। इसके सापेक्ष 13900 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। टीकाकरण के लिए लोग लाइन में लगे रहे।
सीएमओ डा.ॅ इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के तहत बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली में वृहद शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का कुल लक्ष्य 1500 रखा गया था। इसके सापेक्ष 1937 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 1200 के सापेक्ष 1272, नाथनगर में 1500 के सापेक्ष 2120, सांथा में 1400 के सापेक्ष 1172, सेमरियावां में 1500 के सापेक्ष 1950, मेंहदावल में 1500 के सापेक्ष 1750, हैंसर बाजार में 1500 के सापेक्ष 1952, बेलहर में 1200 के सापेक्ष 1230, बघौली में 1500 के सापेक्ष 1310, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 600 के सापेक्ष 562 और उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर पर 500 के सापेक्ष 566 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान टीकाकरण केंद्रों पर लोगों की भीड़ लगी रही।