{"_id":"5ba92058867a557f015d2934","slug":"151537810520-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह हुआ
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
----------
मेन :
मांगलिक गीतों संग बजी शहनाई, 46 युगल बंधे विवाह के बंधन में
सबहेड :
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह : बैंडबाजे के साथ आई बारात, गुलजार रहा आयोजन स्थल
प्वाइंटर
- पारंपरिक वैवाहिक गीत व वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजता रहा पंडाल
- समारोह में विशिष्टजनों ने नव दंपती को दिया शुभ जीवन का आशीष
अमर उजाला व्यूरो
मेंहदावल। संस्कार मंडप हॉल में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। पारंपरिक मांगलिक गीतों व बैंडबाजे की थाप और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हिंदू धर्म के 37 जोड़ों ने एकदूसरे के गले में जयमाला डाली। वहीं, इस्लाम धर्म के नौ जोड़ों को उनकी रीति-रिवाज से निकाहनामा पढ़ाया गया। सभी नव दंपती को प्रशासन की तरफ से उपहार देकर विदा किया गया। इसके अलावा घर-गृहस्थी चलाने के लिए 20-20 हजार रुपये खाते में भेजने की घोषणा की गई। सांसद समेत अन्य मेहमानों ने विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
मेंहदावल नगर पंचायत में आयोजित इस तहसील स्तरीय समारोह में विकास खंड सांथा, बेलहर कलां और मेंहदावल क्षेत्र के वर-वधू आए थे। विवाह व निकाह की रस्म पूरी होने के बाद आशीर्वाद देने मंच पर आए सांसद शरद त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समाज के सभी वर्गों के लिए शुरू की गई है। इस तरह के आयोजन से दहेज प्रथा को हतोत्साहित करने में मदद मिलेगी। सरकार की ओर से नव दंपती को किचन का सामान, पायल, बिछिया समेत अन्य सामान, मोबाइल आदि के साथ ही 20 हजार रुपये भी दिए गए।
इस दौरान भाजपा के जिला महामंत्री राजेश सिंह, पंडित दयाराम मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र त्रिपाठी, दिनेश पांडेय, रामबहादुर सिंह, शिवाजी शुक्ला, महेंद्र दूबे, लालजी शाही, देवेंद्र बहादुर सिंह, इंद्रसेन सिंह, आशीष सिंह, फूलचंद्र चौधरी, परमात्मा सिंह, आशीष त्रिपाठी, अशोक सिंह, अनूप सिंह, कैलाश नाथ त्रिपाठी, चौधरी औरंगजेब, बुलबुल सिंह, कमला यादव, हरिद्वार पाठक, सूर्य प्रकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे। आयोजन में खंड विकास अधिकारी मेंहदावल विजय कुमार पांडेय व एडीओ पंचायत मैनुद्दीन सिद्दीकी ने विशेष भूमिका निभाई।
विज्ञापन
-----------
विशेष जोड़े को सभी ने दिया आशीष
मेंहदावल। विकास खंड के ग्राम पंचायत परसा पांडेय गांव निवासी दिव्यांग रामशबद व इसी गांव की लारो की शादी ने सबको चकित किया। नेत्र दिव्यांग रामशबद ने इस समारोह में नाटे कद की लारो से विवाह किया। समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने इस जोड़े को खूब आशीष दिया।