{"_id":"5b536f8c4f1c1b6f668b4bc5","slug":"151532194700-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली आपूर्ति बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
48 घंटे से 20 गांवों में बिजली नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
तमकुहीरोड। अहिरौलीदान सहित सीमावर्ती क्षेत्र के कई गांवों में 48 घंटे बाद भी बिजली बहाल नहीं हो सकी। बृहस्पतिवार को भी लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। यहां तक कि मोबाइल भी चार्ज करने के लिए लोगों को भटकना पड़ा।
मंगलवार को दोपहर में आई आंधी के दौरान कई गांवों में बिजली के खंभे और तार टूटकर गिर गए थे। उसी दिन से तरयासुजान विद्युत उपकेंद्र के बेंदुपार फीडर से जुड़े सिसवा बाजार, दनियाड़ी, खलवा टोला, अहिरौलीदान, खैरटिया, बाघाचौर, बांकखास, बिरवट कोन्हवलिया, नोनियापट्टी, लोकनहां, मठिया श्रीराम, फागूछापर, जवहीदयाल सहित बीस से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। इसे लेकर अगले दिन लोगों ने प्रदर्शन भी किया था, लेकिन 48 घंटे बीत जाने के बाद भी इन क्षेत्रों बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बिजली के साथ साथ लोगों को पेयजल आपूर्ति भी नहीं हो रही है।
विद्युत उपकेंद्र के जेई यशवंत सिंह कुशवाहा ने बताया कि सभी क्षतिग्रस्त खंभों को ठीक कर दिया गया है। खंभों पर लगे तारों को दुरुस्त किया जा रहा है। बहुत जल्द आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।