फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   15 lakh open gym, gathering dust

Sant Kabir Nagar News: 15 लाख का ओपन जिम, फांक रहा धूल

Mon, 17 Jul 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 17 Jul 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
15 lakh open gym, gathering dust
एचआर पीजी कॉलेज के समीप बदहाल पड़ा ओपेन जिम।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने एक साल पूर्व 15 लाख खर्च कर शुगर मिल के पास ओपन जिम का निर्माण कराया था। वहां पर मशीने भी लगी, पर अभी तक ओपन जिम की शुरूआत नहीं हुई, जिम में लगे मशीन धूल से खराब हो रहे है। लोगों ने ओपन जिम को खोलने की मांग की है।


शहर में लोगों को सुबह शाम सड़कों पर ही टहलना पड़ता है। इसके लिए शहर में काेई पार्क नहीं है। नगर पालिका ने एक साल पूर्व शुगर मिल के पास ओपन जिम का निर्माण कराया। इसके लिए उसमे मशीनें भी लगी। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला भी लगाया गया। यह पूरी तरह से चारो तरफ से खुला है। इस पर करीब 15 लाख रुपये खर्च भी हुए। पर अभी तक यह आम लोगों के लिए नहीं खुल पाया। यह ओपन होने की वजह से धूल से पट जा रहा है। शहरवासी महेंद्र कुमार, शैलेंद्र श्रीवास्तव, विनोद यादव का कहना है कि वह लोग सुबह के समय शुगर मिल की तरफ टहलने जाते है। इसके साथ ही एक्सरसाइज भी करते है। अगर ओपन जिम को खोल दिया जाता तो उसका लाभ उन्हे मिलता। इस संबंध में चेयरमैन जगत जायसवाल ने कहाकि जल्द ही ओपन जिम जनता के लिए सुलभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed