फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले सचिवों का रुका वेतन 16-56-28

निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले सचिवों का रुका वेतन 16-56-28

Tue, 22 Jan 2019 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले सचिवों का रुका वेतन 16-56-28
चार ग्राम पंचायत सचिवों का वेतन रोका गया
विज्ञापन

दो दिन में निर्माण कार्य की फोटो, एमबी एवं उपभोग प्रमाण पत्र देना होगा
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य के लिए बजट के अनुरूप कार्यपूर्ति, एमबी व फोटोग्राफ उपलब्ध नहीं कराने वाले चार ग्राम पंचायत सचिवों का जनवरी का वेतन रोक दिया गया है। डीपीआरओ ने इससे संबंधित आदेश जारी करते हुए दो दिन में कार्यस्थल की फोटो, एमबी व उपभोग प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी के अनुसार बेलहर कला विकास खंड के ग्राम पंचायत बरडांड पिपरी में 2411640 रुपये अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के लिए आवंटित हुए हैं। कार्य में लापरवाही को देखते हुए 14 जनवरी को ग्राम पंचायत सचिव राजेश पांडेय को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए अंत्येष्टि स्थल के निर्माण की एमबी, उपभोग प्रमाण पत्र एवं फोटोग्राफ उपलब्ध कराने को कहा गया था, लेकिन न तो मांगी गई सूचना दी गई और न ही नोटिस का जवाब दिया गया। इसी तरह हैंसर ब्लॉक के ग्राम पंचायत पतिजिव के सचिव बांकेलाल ने भी पंचायत भवन निर्माण के लिए मिले 1746000 रुपये से संबंधित एमबी, उपभोग प्रमाण पत्र व फोटोग्राफ उपलब्ध नहीं कराया है। मेंहदावल विकास खंड की ग्राम पंचायत जब्बार के सचिव मोइनुद्दीन सिद्दीकी और खलीलाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत कोनी की सचिव भारती शर्मा को भी पंचायत भवन निर्माण से संबंधित जानकारी मांगी गई थी। इन सचिवों ने भी न तो एमबी व उपभोग प्रमाण पत्र भेजा और न ही नोटिस का जवाब ही दिया। डीपीआरओ ने बताया कि इन चारों ग्राम पंचायत सचिवों का जनवरी महीने का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है। इन चारों से मांगी गई सूचनाएं दो दिन में उपलब्ध कराने को कहा गया है। अगर इसके बाद भी स्थिति नहीं बदली तो अन्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed