{"_id":"61c4c259ffdcd818d43dc7c5","slug":"14071-persons-vaccinated-khalilabad-news-gkp4210190141","type":"story","status":"publish","title_hn":"14071 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14071 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14071 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई
संतकबीरनगर। बृहस्पतिवार को 11 स्वास्थ्य केंद्रों समेत जिले के 176 गांवों में कोरोनारोधी टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ। टीकाकरण का लक्ष्य 23,400 रखा गया था। उसके स्थान पर 14,071 लोगों को टीका लगाया गया।
सीएमओ डॉ इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक शिविर लगाया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली समेत 176 गांवों में टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का लक्ष्य 2500 रखा गया था। उसके स्थान पर 1429 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 2500 के स्थान पर 910, नाथनगर में 1000 के स्थान पर 1150, सांथा में 2500 के स्थान पर 1450, सेमरियावां में 2500 के स्थान पर 3500, मेंहदावल में 2500 के स्थान पर 860, हैंसर बाजार में 2500 के स्थान पर 1936, बेलहर में 2600 के स्थान पर 547, बघौली में 2500 के स्थान पर 2161, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 600 के स्थान पर 80 और उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में 200 के स्थान पर 48 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।