फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   14 positive found in santkabirnagar

45 जगह बने कंटेनमेंट जोन, 14 पॉजिटिव मिले

Sat, 27 Mar 2021 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
14 positive found in santkabirnagar
45 जगह बने कंटेनमेंट जोन, 14 पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

जिले में 70 एक्टिव केस, 57 लोग हैं होम आइसोलेट
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शनिवार को जिले में 14 कोरोना पॉजिटिव मिले। मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिनि बढ़ती जा रही है। जिसको लेकर स्वास्थ्य महकमे ने चिंता जताई है। जिले में 45 जगहों पर कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। लोगों से मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की जा रही है।
महाराष्ट्र व अन्य प्रदेशों से आने वाले यात्रियों की रेलवे स्टेशन और मेंहदावल बाईपास पर कोरोना की एंटीजन जांच की जा रही है। इसमें प्रतिदिन मरीज मिल रहे हैं। शनिवार को जिले में 14 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि शनिवार को 14 मरीज पॉजिटिव मिले। जो पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं अगर वे पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो उन्हें एलवन अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है और अन्य पॉजिटिव मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया जा रहा है। मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते जिले में 45 कंटेेनमेंट जोन बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले लोग कोरोना की जांच करा लें। इसके साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क जरूर लगाएं।
विज्ञापन

727 मरीजों की रिपोर्ट का इंतजार
संतकबीरनगर। शनिवार को आई रिपोर्ट में 1370 लोग रहे। अब तक जिले में 3531 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं जबकि 44 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 3417 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में 70 एक्टिव केस हैं। इसमें से 57 लोग होम आइसोलेट हैं। 727 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed