{"_id":"644d5e1ee0bb4b8a3d094558","slug":"14-people-including-nine-women-were-found-corona-infected-khalilabad-news-c-7-1-145615-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नौ महिलाएं समेत 14 लोग कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नौ महिलाएं समेत 14 लोग कोरोना संक्रमित मिले
Sat, 29 Apr 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 29 Apr 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में शनिवार को नौ महिलाएं समेत 14 लोग कोरोना संक्रमित मिले। अब तक 70 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 46 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 24 है। लगातार मरीजों की संख्या में इजाफा होने पर जांच का दायरा बढ़ाया गया है।
कोरोना संक्रमितों में सभी को सर्दी, जुकाम, खांसी आदि की शिकायत थी। स्वास्थ्य टीम ने इन सभी को दवा देकर घर पर भेज दिया है। इसके साथ ही इनके संपर्क में आने वाले परिजनों का भी सैंपल लेकर जांच कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इन मरीजों की निगरानी कर रही है। जिले में अब तक 70 लोग संक्रमित मिल चुके हैं, इसमें से 46 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं।
कोरोना के लगातार मरीज मिलने पर सीएमओ ने जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया है। जिले के सभी सीएचसी, जिला अस्पताल और रेलवे स्टेशन पर जांच हो रही है। रेलवे स्टेशन पर बाहर से आने वाले यात्री अपनी जांच करा रहे हैं। जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुबारक अली ने बताया कि अब तक 70 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। लोग मास्क जरूर लगाए और सामाजिक दूरी का पालन करें। इसके साथ ही दिक्कत आने पर कोरोना की जांच जरूर कराएं।
विज्ञापन
शनिवार को 258 लोगों की कोरोना जांच हुई
जिले में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को 181 लोगों का आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिया गया। इसके साथ ही 77 लोगों का एंटीजन जांच कराया गया। जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुबारक अली ने बताया कि 181 मरीजों के कोरोना जांच की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।